नेपाल सेना को 150 मिलियन RMB देने का वादा

China pledges RMB 150 million assistance to Nepal Army

प्रश्न-हाल ही में नेपाल सेना को 150 मिलियन RMB देने की घोषणा किस राष्ट्र द्वारा की गई?
(a) भारत
(b) रूस
(c) यूए.एस.ए.
(d) चीन
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • चीन ने नेपाल की सेना को 150 मिलियन RMB देने की घोषणा की है। चीन द्वारा  दी जाने वाली यह मदद नेपाल के 2.5 बिलियन रुपये के बराबर है।
  • चीन पांच साल के लिए मानवता और आपदा के संकट से निजात पाने के लिए नेपाल की सहायता करेगा।
  • इस मदद को प्रभावी बनाने के लिए चीन की यात्रा पर गए नेपाल के उपप्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ईश्वर पोखरेल तथा चीन के रक्षा मंत्री वी फेंघे (Wei Fenghe) ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।




  • पिछले वर्ष चीन ने नेपाली सेना के मानवता और आपदा के संकट से निजात के लिए 100 मिलियन RMB की बढ़ोत्तरी की थी।
  • इस यात्रा के दौरान 24-26 अक्टूबर के मध्य आयोजित आठवें बीजिंग झिंग्सान (Beijing Xiangshan) फोरम में ईश्वर पोखरेल ने भाग लिया। इस मंच पर विश्व के 67 देशों के 500 प्रतिनिधियों और सात संगठनों ने भी भाग लिया।
  • इस मंच को आधिकारिक रूप से झिंग्सान फोरम कहा जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 2006 में हुई थी। जिसका उद्देश्य सुरक्षा अधिकारियों, सैन्य ताकतों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों और विशेषज्ञों को सहयोग के लिए एकजुट करना था।

लेखक-अमर सिंह

संबंधित लिंक…
https://www.thehindu.com/news/international/china-pledges-rmb-150-million-assistance-to-nepal-army/article25371305.ece
http://www.newindianexpress.com/world/2018/oct/30/china-pledges-rmb-150-million-assistance-to-nepal-army-1892050.html