नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष

प्रश्न-22 अप्रैल‚ 2022 को केंद्र सरकार ने किसे नीति आयोग का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया?
(a) डॉ. सुमन के बेरी
(b) डॉ. राजीव कुमार
(c) डॉ. वी.के. सारस्वत
(d) डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 22 अप्रैल‚ 2022 को केंद्र सरकार ने प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ. सुमन के बेरी को नीति आयोग का तीसरा उपाध्यक्ष नियुक्त किया।
  • उनका कार्यकाल 1 मई‚ 2022 से प्रभावी होगा।
  • इस पद वह डॉ. राजीव कुमार का स्थान लेंगे‚ जिन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
  • राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्था‚ जिसे नीति आयोग भी कहा जाता है‚ का गठन 1 जनवरी‚ 2015 को केंद्रीय मंत्रिमंडल के एक संकल्प के माध्यम से किया गया था।
  • वर्ष 1950 में स्थापित योजना आयोग को प्रति-स्थापित करने के लिए इसका गठन किया गया।
  • नीति आयोग भारत सरकार का प्रमुख ‘थिंक टैंक’ है‚ जो दिशात्मक और नीतिगत इनपुट प्रदान करता है।
  • अरविंद पनगडिया नीति आयोग के पहले उपाध्यक्ष थे।
  • नीति आयोग की शासी परिषद के अध्यक्ष प्रधानमंत्री हैं और इसमें सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और संघ राज्य-क्षेत्रों (UTs) के उपराज्यपाल शामिल हैं।
  • वर्तमान में अमिताभ कांत नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) हैं।
  • इसके पूर्णकालिक सदस्यों में वी.के. सारस्वत‚ प्रो. रमेश चंद एवं डॉ.वी.के. पॉल शामिल हैं।

लेखक –विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://theprint.in/india/rajiv-kumar-steps-down-as-niti-aayog-vice-chairperson-suman-bery-to-take-over/927376/