नीता अंबानी

Nita Ambani formally elected IOC member

प्रश्न-4 अगस्त, 2016 को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (ICO) की सदस्य बनने वाली प्रथम भारतीय महिला का गौरव किसे प्राप्त हुआ?
(a) इंद्रा नूयी
(b) नैना लाल किदवई
(c) किरण मजूमदार शॉ
(d) नीता अंबानी
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) की व्यक्तिगत सदस्य बनने वाली प्रथम भारतीय महिला बन गई हैं।
  • 4 अगस्त, 2016 को रियो में IOC के 129वें सम्मेलन में उनका चुनाव किया गया। उन्हें कुल 71 वोट मिले।
  • 52 वर्षीय नीता 70 वर्ष की आयु तक इस पद पर बनी रहेंगी।
  • जून, 2016 में नीता को IOC की कार्यकारी बोर्ड ने नामित किया था।
  • सर दोराबजी टाटा IOC में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रथम भारतीय थे।
  • वर्ष 2000-2014 तक IOC के सदस्य रहे राजा रंधीर सिंह अभी भी IOC के मानद सदस्य हैं।
  • IOC ओलंपिक अभियान की सर्वोच्च संस्था है जो ग्रीष्म और शीतकालीन तथा पैरालिंपिक खेलों के लिए जिम्मेदार होती है।
  • इसका मुख्यालय लुसाने, स्विट्जरलैंड में स्थित है।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.olympic.org/news/changes-in-ioc-executive-board-with-seven-new-members-and-two-new-vice-presidents
http://www.thehindu.com/sport/cricket/nita-ambani-elected-as-ioc-member-first-indian-woman-to-do-so/article8943585.ece
http://navbharattimes.indiatimes.com/sports/olympics/olympics-news/nita-ambani-becomes-first-indian-woman-member-of-ioc/articleshow/53545987.cms