डब्ल्यूएचओ द्वारा ट्रांसजेंडरों को मनोरोगियों की सूची से बाहर निकालने पर विचार

WHO

प्रश्न-रोगों एवं संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का अंतर्राष्ट्रीय सांख्यिकी वर्गीकरण (International Statistical Classification of Diseases and Related Health Problems) किसके द्वारा जारी किया जाता है?
(a) डब्ल्यूएचओ
(b) यूएन एड्स
(c) यूनाइटेड नेशंस
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 26 जुलाई, 2016 को प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार विश्व स्वास्थ्य संगठन से ट्रांसजेंडरों को मनोरोगी श्रेणी से बाहर निकालने पर विचार करने के लिए मैक्सिको के मनोरोग संस्थान ने अनुरोध किया हैं।
  • ट्रांसजेंडर पहचान के पुनर्वर्गीकरण की मांग, मैक्सिको के राष्ट्रीय मनोरोग संस्थान द्वारा ‘लैंसेट सायकियाट्री जर्नल’ में प्रकाशित उस अध्ययन के चलते की गयी है जिसमें कहा गया है कि ट्रांसजेंडरों को अपने वर्गीकरण के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने के लिए संघर्ष करना पड़ता है।
  • उल्लेखनीय है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य वर्गीकरण व्यवस्था में भी योगदान देता है। इसके तहत रोगों एवं संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वर्गीकरण किया जाता है और सूची बनायी जाती है। वर्तमान में विश्व स्वास्थ्य संगठन अपने वर्गीकरण को संशोधित कर रहा है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन का 11वां संशोधित वर्गीकरण 2018 में प्रकाशित होगा।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानसिक स्वास्थ्य, प्रजनन स्वास्थ्य एवं अनुसंधान विभाग ने यौन स्वास्थ्य एवं विकार के वर्गीकरण पर एक कार्य समूह नियुक्त किया है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.who.int/hiv/topics/transgender/en/
http://www.independent.co.uk/news/world/americas/world-health-organisation-transgender-identity-mental-illness-a7163826.html
http://www.chicagotribune.com/news/nationworld/ct-transgender-mental-illness-classification-20160729-story.html