निक्की हैले

प्रश्न-हाल ही में निक्की हैले ने किस पद से इस्तीफा दिया है?
(a) भारत में अमेरिकी राजदूत
(b) संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत
(c) यूनीसेफ में अमेरिकी राजदूत
(d) सुरक्षा परिषद में अमेरिकी राजदूत
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 9 अक्टूबर, 2018 को भारतीय मूल की निक्की हैले ने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत पद से इस्तीफा दे दिया।
  • संयुक्त राष्ट्र में नियुक्ति से पूर्व वह दक्षिण कैरोलिना प्रांत की गवर्नर थीं।
  • वह किसी भी अमेरिकी प्रशासन में कैबिनेट स्तर के पद पर नियुक्त होने वाली पहली भारतवंशी हैं।
  • वह दक्षिण कैरोलिना की पहली अल्पसंख्यक और महिला गवर्नर रहीं।
  • वह किसी अमेरिकी राज्य का गवर्नर बनने वाली पहली भारतवंशी महिला और दूसरी भारतवंशी व्यक्ति हैं।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक
https://www.thehindu.com/news/international/nikki-haley-resigns-as-un-ambassador-trump-accepts/article25170859.ece