नासा (NASA) का एटलस मिशन

प्रश्न-अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) का एटलस (ATLAS) मिशन निम्नलिखित में से किसके सर्वेक्षण से संबंधित हैं?
(a) पृथ्वी पर उपस्थित जलाशय
(b) पृथ्वी के वन क्षेत्र
(c) निकट पृथ्वी वस्तुएं
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

अन्य तथ्य -एटलस (ATLAS) एक  रोबोटिक एस्ट्रोनॉमिकल सर्वेक्षण प्रणाली है जो पृथ्वी के निकट वस्तुओं‚ जैसे पृथ्वी की ओर आने वाली
  • उल्काओं आदि का पता लगाने में सक्षम है।
  • इसके माध्यम से ऐसे उल्का पिण्डों या क्षुद्रग्रहों (Asteroids) को खोजा जाता है जो पृथ्वी के लिए तात्कालिक या भविष्य में खतरा बन सकते हैं।
  • वर्तमान में चिली और दक्षिण अफ्रीका में एक-एक नई वेधशालाओं की स्थापना से ATLAS द्वारा अब दक्षिणी गोलार्द्ध में कवरेज का विस्तार हो गया है।
  • इससे अब इस प्रणाली द्वारा 24 घंटे निरंतर अंधेरे आकाश का निरीक्षण करना संभव हो गया है।
  • नए दूरदर्शियों की स्थापना के साथ ATLAS सिस्टम के साथ अब चार दूरदर्शी हो गए हैं जिनमें 2017 से ही कार्य कर रहे हलीकला (Haleakala) तथा मौनालोआ (Maunaloa) स्थित दूरदर्शी भी शामिल हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.inverse.com/science/atlas-1-anniversary