नारी शक्ति पुरस्कार-2016

Prestigious Nari Shakti Puraskars given away to 33 women by the President1

प्रश्न-8 मार्च, 2017 को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने किस राज्य को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया?
(a) छत्तीसगढ़
(b) राजस्थान
(c) मध्य प्रदेश
(d) गुजरात
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 8 मार्च, 2017 को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 33 महिलाओं और संगठनों को ‘नारी शक्ति पुरस्कार 2016’ से सम्मानित किया।
  • भारत सरकार महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान के मद्देनजर प्रतिष्ठित महिलाओं और संस्थानों को नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान करती है।
  • यह पुरस्कार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेशों संबंधित मंत्रालयों/विभागों, गैर सरकारी संगठनों, विश्वविद्यालयों/संस्थानों,निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा नामित ऐसे लोगों को प्रदान करती है, जिन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए काम किया है।
  • इस बार महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी की अध्यक्षता में चयन समिति ने पुरस्कृत लोगों के नाम तय किए।
  • इस पुरस्कार के तहत 1 लाख रुपये नगद और प्रमाण पत्र दिए जाते हैं।
  • इस पुरस्कार से सम्मानित संगठन/महिलाएं इस प्रकार हैं-
    1. राजस्थान राज्य।
    2. छानव फाउंडेशन (शीरोज कैफे) दिल्ली
    3. मिजो हेमइच्छे इनसुख्वाम पॉल (Mizo Hmeichhe Insuikhawam Pawl), मिजोरम।
    4. साधना महिला संघ, कर्नाटक
    5. शिक्षित रोजगार केंद्र प्रबंधक समिति, राजस्थान।
    6. त्रिपुनीथुरा कथकली केंद्रम लेडीज ट्रूप, केरल।
    7. अम्रुता पाटिल, गोवा।
    8. अमाला अखिनेनी, तेलंगाना।
    9. अनत्ता सोन्नेय, कर्नाटक (संयुक्त पुरस्कार)।
    10. अनोयारा खातून, पश्चिम बंगाल।
    11. बी. कोडनायगुय, पुडुचेरी (संयुक्त पुरस्कार)।
    12. बानो हारलू, नगालैंड।
    13. दीपा माथुर, राजस्थान।
    14. दिव्या रावत, उत्तराखंड।
    15. डॉ. इसे कोहलर रोलेफ्सन, राजस्थान।
    16. जानकी वसंत, गुजरात।
    17. कल्पना शंकर, तमिलनाडु।
    18. कल्याणी प्रमोद बालकृष्णनन, तमिलनाडु।
    19. मुमताज काजी, महाराष्ट्र
    20. डॉ. नंदिता शाह, तमिलनाडु।
    21. पल्लवी फौजदार, दिल्ली
    22. पामेला मल्होत्रा, कर्नाटक
    23. कमर डागर, दिल्ली
    24. रीमा साठे, महाराष्ट्र
    25.रीगुंइचोन वासुम, मणिपुर
    26. संगीता अय्यर, केरल।
    27. स्मिता टांडी, छत्तीसगढ़।
    28. सुमित्रा हजारिका, असम।
    29. सुनीता सिंह चोकेन, हरियाणा
    30. सुभा वारियर, केरल (संयुक्त पुरस्कार)
    31. तिआसा अध्या, पश्चिम बंगाल।
    32. वी. नानाम्मल, तमिलनाडु।
    33. जुबोनी हमत्सोइ, नगालैंड।

संबंधित लिंक
http://pibphoto.nic.in/documents/rlink/2017/mar/p20173801.pdf
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=59891
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=158959
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=158966