नाटो का 30वां शिखर सम्मेलन, 2019

NATO Leaders Meeting
प्रश्न-3-4 दिसंबर, 2019 के मध्य उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) के सदस्य देशों की सरकारों के प्रमुखों की बैठक कहां संपन्न हुई?
(a) न्यूपोर्ट (वेल्स)
(b) ब्रुसेल्स (बेल्जियम)
(c) वारसा (पोलैंड)
(d) लंदन (यूके)
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • 3-4 दिसंबर, 2019 के मध्य उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO North Atlantic Treaty Organization) के सदस्य देशों की सरकारों के प्रमुखों की बैठक वाटफोर्ट (Watford), लंदन (यूके) में आयोजित हुआ।
  • इस शिखर सम्मेलन में नाटो के सदस्य देशों के राष्ट्र प्रमुखों और सरकार के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
  • ज्ञातव्य है कि नाटो का 29वां शिखर सम्मेलन 11-12 जुलाई, 2018 को ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में आयोजित हुआ था।
  • उल्लेखनीय है कि नाटो की स्थापना सामूहिक सुरक्षा सिद्धांत पर वर्ष 1949 में वाशिंगटन संधि द्वारा की गई थी।
  • वर्तमान में नाटो के 29 सदस्य देश हैं।
  • वाशिंगटन संधि की धारा 5 के अनुसार, किसी एक सदस्य पर हमला होने पर सभी सदस्य देश उसकी सहायता करेंगे।
  • नाटो पश्चिमी राष्ट्रों का एक अंतर्सरकारी सैन्य संगठन है।
  • वर्तमान में नाटो के सदस्य देशों में अल्बानिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, कनाडा, क्रोएशिया, चेक रिपब्लिक, डेनमार्क, एस्टोनिया, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, हंगरी, आइसलैंड, इटली, लाटविया, लिथुआनिया, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड्स, नॉर्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका और मोंटेनेग्रो हैं।
  • इसका मुख्यालय ब्रुसेल्स, बेल्जियम में है।
  • वर्तमान में जेंस स्टोल्टेन बर्ग (Jens Staltenberg) नाटो के महासचिव हैं।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.nato.int/cps/en/natohq/news_171733.htm