नये प्रकार के प्रकाश संश्लेषण की खोज की गई

प्रश्न-पौधों में प्रकाश संश्लेषण के लिये निम्नलिखित में क्या आवश्यक है?
(a) प्रकाश
(b) जल तथा CO2
(c) क्लोरोफिल
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • साइंस पत्रिका में प्रकाशित एक खोज के अनुसार, वैज्ञानिकों को एक नये प्रकार के प्रकाश संश्लेषण को खोजने में सफलता प्राप्त हुई है।
  • यह खोज लंदन के इम्पीरियल कॉलेज के नेतृत्व में की गई।
  • इस अनुसंधान अध्ययन में एक नये क्लोरोफिल की भी खोज हुई।
  • इस नये क्लोरोफिल को क्लोराफिल F के नाम से जाना जाता है।
  • यह नया क्लोरोफिल अवरक्त प्रकाश के निकट वैसे ही कार्य करता है जैसे सूर्य के प्रकाश में क्लोरोफिल A कार्य करता है।
  • पृथ्वी पर उपस्थित विशाल पादप जगत दृश्य रक्त प्रकाश में जिस क्लारोफिल की सहायता से प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में भाग लेते हैं उस क्लोरोफिल को क्लोरोफिल A के नाम से जाना जाता है।
  • यह तब पता चला जब साइनो बैक्टीरिया (नील हरित शैवाल) की विस्तृत शृंखला ऑस्ट्रेलिया में समुद्र के किनारे चट्टानों पर निकट-अवरक्त प्रकाश में विकसित हुई और छायांकित दशा में पायी गयी।
  • अब इम्पीरियल कॉलेज लंदन में वैज्ञानिकों ने इन्फ्रारेड (अवरक्त) एलईडी सज्जित आलमारी में यह प्रयोग सफलतापूर्वक किया।
  • प्रकाश संश्लेषण
  • प्रकाशीय ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा के परिवर्तन की क्रिया को प्रकाश संश्लेषण कहा जाता है।
  • पौधों को अपना भोजन पत्तियों में उपस्थित क्लोरोफिल द्वारा प्रकाश संश्लेषण के माध्यम से प्राप्त होता है।
  • सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में क्लोरोफिल द्वारा CO2 और जल से पहले कार्बोहाइड्रेट बनते हैं। फिर पौधों में कार्बनिक पदार्थों, जैसे प्रोटीन, सेलुलोज, एंजाइम आदि का सृजन होता है।
  • पौधों द्वारा प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया के माध्यम से CO2 का अवशोषण और ऑक्सीजन का उत्सर्जन होता है।

संबंधित लिंक…
https://www.independent.co.uk/news/science/new-photosynthesis-bacteria-algae-hunt-alien-life-cyanobacteria-imperial-college-a8401126.html
https://www.imperial.ac.uk/news/186732/new-type-photosynthesis-discovered/