नमामि गंगे

231 Namami Gange projects worth Rs 1500 Cr launched

प्रश्न-नमामि गंगे परियोजना का दूसरा चरण किस वर्ष शुरू किया जाएगा?
(a) 2017
(b) 2018
(c) 2019
(d) 2020
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 7 जुलाई, 2016 को जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती ने हरिद्वार में नमामि गंगे परियोजना का शुभारंभ किया।
  • इस परियोजना के लिए संपूर्ण व्यय केंद्र सरकार द्वारा किया जाएगा।
  • परियोजना का दूसर चरण वर्ष 2018 में शुरू होगा।
  • इस परियोजना का कार्य 3 चरणों में पूरा किया जाएगा।
  • 5 राज्यों में गंगा किनारे बसे 103 गांवों, कस्बों और शहरों में इस परियोजना पर कार्य किया जाएगा।
  • यह परियोजना उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और दिल्ली में शुरू की गई है।
  • परियोजना के तहत गंगा नदी में मिलने वाले सीवेज और गंदे पानी को रोकने के लिए नदी के किनारे पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जायेंगे।
  • सॉलिड वेस्ट को भी गंगा नदी में मिलने से रोकने के उपाय किए जायेंगे।
  • घाटों का निर्माण और आधुनिकीरण किया जायेगा।
  • नमामि गंगे योजना के तहत 231 प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं।
  • गंगा नदी के किनारे 8 बायो डायवर्सिटी पार्क विकसित किए जायेंगे।
  • गंगा नदी के किनारे व्यापक पैमाने पर वन-रोपण कार्यक्रम भी चलाया जाएगा।
  • ध्यातव्य है कि नमामि गंगे परियोजना को जापान से वित्तीय मदद प्राप्त हो रही है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=146858
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=52824
http://www.ptinews.com/news/7631061_231-Namami-Gange-projects-worth-Rs-1500-Cr-launched-
http://zeenews.india.com/hindi/india/231-namami-gange-projects-worth-rs-1500-cr-launched/296140
http://www.tribuneindia.com/news/uttarakhand/-namami-gange-takes-off-at-haridwar-today/262132.html