नदी महोत्सव सह वृहद वृक्षारोपण अभियान

juar river
प्रश्न-7 जुलाई, 2019 को झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किस नदी के तट से नदी महोत्सव सह वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया?
(a) कोनार नदी
(b) बराकर नदी
(c) जुमार नदी
(d) कन्हार नदी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 7 जुलाई, 2019 को झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रांची के जुमार नदी के तट से नदी महोत्सव सह वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया।
  • इस अभियान के तहत 1 माह (7 जुलाई-अगस्त) की अवधि में राज्य के 24 जिलों, 44 नदी तटों एवं 244 किमी. क्षेत्र में लगभग 8.25 लाख पौधे लगाए जाएंगे।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य की संस्कृति से जुड़े करम पर्व और सरहुल पर्व के दौरान करम के 1-1 लाख पौधे लगाए जाएंगे।
  • ज्ञातव्य है कि वर्ष 2014 के बाद इस राज्य के वन क्षेत्र में 29 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

लेखक-विजय प्रताप

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.telegraphindia.com/states/jharkhand/green-hope-for-ranchis-dead-river/cid/1694490

https://timesofindia.indiatimes.com/city/ranchi/cm-launches-efforts-to-save-greenery-conserve-water/articleshow/70119671.cms