नई पीढ़ी की परमाणु सक्षम अग्नि प्राइम बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण

DRDO successfully flight tests New Generation Agni P Ballistic Missile

प्रश्न-हाल ही में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने नई पीढ़ी की परमाणु सक्षम ‘अग्नि पी’ (प्राइम) बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) 28 जून‚ 2021 को इस बैलिस्टिक मिसाइल का ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप (व्हीलर द्वीप) से सफल परीक्षण किया गया।
(ii) यह सतह से हवा में मार करती है।
(iii) इसकी मारक क्षमता 1000 से 2000 किमी. है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं।
(a) केवल (i) एवं (iii)
(b) केवल (ii) एवं (iii)
(c) केवल (ii) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 28 जून‚ 2021 को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने नई पीढ़ी की परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि प्राइम (Agni P) का सफल परीक्षण किया।
  • इसका परीक्षण ओडिशा तट के बालाशोर जिले में स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप (व्हीलर द्वीप) से किया गया।
  • अग्नि प्राइम‚ अग्नि श्रेणी की मिसाइलों का एक नई पीढ़ी का उन्नत संस्करण है।
  • यह सतह से सतह में मार कर सकती है।
  • इसकी मारक क्षमता 1000 से 2000 किमी. है।
  • परमाणु सक्षम इस मिसाइल को डीआरडीओ द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है।

लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1730828

One thought on “नई पीढ़ी की परमाणु सक्षम अग्नि प्राइम बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण”

Comments are closed.