विवा टेक- 2021

PM delivers Keynote address at the 5th edition of VivaTech

प्रश्न-16-19 जून, 2021 के मध्य विवा टेक-2021 का 5वां संस्करण कहां आयोजित किया जा रहा है?
(a) पेरिस
(b) शंघाई
(c) बंगलुरू
(d) टोक्यो
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 16-19 जून, 2021 के मध्य विवा टेक (Viva Tech)-2021 का 5वां संस्करण पेरिस (फ्रांस) में आयोजित किया जा रहा है।
  • यह यूरोप में सबसे बड़ी डिजिटल और स्टार्टअप आयोजनों में एक है।
  • इसका आयोजन संयुक्त रूप से एक प्रमुख विज्ञापन और मार्केटिंग समूह पब्लिसिज ग्रुप और अग्रणी फ्रांसीसी मीडिया समूह लेस इकोस द्वारा वर्ष 2016 के बाद प्रतिवर्ष पेरिस में किया जाता है।
  • यह प्रौद्योगिकी नवाचार और स्टार्टप इकोसिस्टम हितधारकों को एक साथ लाता है।
  • इस कार्यक्रम में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्य भाषण देने हेतु बतौर सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।
  • आयोजन के अन्य प्रमुख वक्ताओं में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो संाचेज और विभिन्न यूरोपीय देशों के मंत्री/संसद शामिल हैं।
  • इस कार्यक्रम में एप्पल के सीईओ टिम कुक, फेसबुक के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग और माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष ब्रैंड स्मिथ जैसे कॉरपोरेट दिग्गजों ने भाग लिया।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://rstv.nic.in/pm-modis-address-l-viva-tech-summit-2021.html