पूर्वोत्तर विकास परियोजनाओं में मदद करेगा ‘इसरो’

प्रश्न-निम्नलिखित में से किस क्षेत्र की विकास परियोजनाओं में इसरो (ISRO) द्वारा अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के माध्यम से सहायता प्रदान की जाएगी?
(a) मध्य भारत क्षेत्र
(b) पूर्वी क्षेत्र
(c) दक्षिणी क्षेत्र
(d) पूर्वोत्तर क्षेत्र
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के माध्यम से पूर्वोत्तर क्षेत्र की विकास परियोजनाओं में सहायता प्रदान करेगा।
  • पूर्वोत्तर क्षेत्र के सभी आठ राज्यों में आधारभूत परियेजनाओं का बेहतर कार्यान्वयन करने के लिए उपग्रह इमेजिंग और अन्य अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी अनुप्रयोगों का सर्वोत्कृष्ट उपयोग करके इनमें योगदान देगा।
  • ज्ञातव्य है कि इसरो द्वारा पहले से ही पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (Do NER) NEC द्वारा वित्त पोषित सभी 8 राज्यों में 221 कार्यस्थलों पर 67 परियोजनाओं की निगरानी और जियो टैगिंग की जा रही है।
  • उल्लेखनीय है कि यह इसरो का पहला ऐसा प्रोजेक्ट है जहां पर विकास परियोजनाओं के लिए डेटा का मानचित्रण और आदान-प्रदान हेतु भागीदारी हुई है।
  • पूर्वोत्तर क्षेत्र में इसरो की सहायता:
  • पूर्वोत्तर क्षेत्र में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का उपयोग रेलवे‚ कृषि‚ चिकित्सा प्रबंधन‚ सड़कों एवं पुलों का निर्माण‚ टेलीमेडिसिन‚ मौसम‚ आपदा पूर्वानुमान और प्रबंधन‚ सहित विभिन्न क्षेत्रों में किया जा रहा है।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.sentinelassam.com/topheadlines/isro-to-assist-development-projects-in-northeast-through-space-technology-542042#:~:text=NEW%20DELHI%3A%20Indian%20space%20agency,Minister%20Jitendra%20Singh%20announced%20on