धर्म आधारित जनगणना

Population by Religious Communities Census-2011

प्रश्न-हाल ही में भारत के महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त ने धर्म आधारित जनगणना-2011 (Population by Religious Communities of Census 2011) जारी की। इसके अनुसार, कुल जनसंख्या में हिंदुओं की कितने प्रतिशत हिस्सेदारी रही?
(a) 78.9 प्रतिशत
(b) 79.8 प्रतिशत
(c) 75.9 प्रतिशत
(d) 76.8 प्रतिशत
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 25 अगस्त, 2015 को महापंजीयक और जनगणना आयुक्त ने धर्म आधारित जनगणना-2011 (Population by Religious Communities of Census 2011) पर आंकड़े जारी किए।
  • इसमें कुल जनसंख्या को 6 प्रमुख धार्मिक समुदायों अर्थात ‘हिंदू’, ‘मुस्लिम’,‘इसाई’,‘सिख’,‘बौद्ध’,‘जैन’ के अलावा ‘‘अन्य धर्मों और धारणाओं’’ (Other Religions and Persuasions) एवं ‘‘धर्म नहीं बताया’’ (Religion not stated) में बांटा गया है।
  • ये आंकड़े लिंग और निवास पर उपजिलों एवं कस्बों के स्तर पर जारी किया जाता है।
  • इसके अनुसार, वर्ष 2011 में कुल 121.09 करोड़ जनसंख्या है।
  • वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों के अनुसार हिंदुओं की कुल जनसंख्या 96 करोड़ 63 लाख है, जो कुल जनसंख्या का 79.8 प्रतिशत है।
  • वर्ष 2001 से 2011 के बीच देश में हिन्दू जनसंख्या की वृद्धि दर 16.8 प्रतिशत रही।
  • इसके अनुसार मुस्लिमों की जनसंख्या 17 करोड़ 22 लाख है, जो कुल जनसंख्या का 14.2 प्रतिशत है।
  • वर्ष 2001 से 2011 के बीच देश में मुस्लिम जनसंख्या की वृद्धि दर 24.6 प्रतिशत रही।
  • इसाईयों की कुल जनसंख्या 2 करोड़ 78 लाख है, जो कुल जनसंख्या का 2.3 प्रतिशत है।
  • वर्ष 2001 से 2011 के बीच देश में ईसाई जनसंख्या की वृद्धि दर 15.5 प्रतिशत रही।
  • सिखों की कुल जनसंख्या 2 करोड़ 8 लाख है, जो कुल जनसंख्या का 1.7 प्रतिशत है।
  • वर्ष 2001 से 2011 के बीच देश में सिख जनसंख्या की वृद्धि दर 8.4 प्रतिशत रही।
  • बौद्धों की कुल जनसंख्या 0.84 करोड़ है, जो कुल जनसंख्या का 0.7 प्रतिशत है।
  • वर्ष 2001 से 2011 के बीच देश में बौद्धों की जनसंख्या में 6.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
  • जैनियों की कुल जनसंख्या 0.45 करोड़ है, जो कुल जनसंख्या का 0.4 प्रतिशत है।
  • वर्ष 2001 से 2011 के बीच देश में जैनियों की जनसंख्या की वृद्धि दर 5.4 प्रतिशत रही।
  • अन्य धर्मों और धारणाओं (ORP) वाले लोगों की कुल जनसंख्या 0.79 करोड़ है, जो कुल जनसंख्या का 0.7 प्रतिशत है।
  • ‘धर्म नहीं बताया’ (Religion Not Stated) वाले लोगों कि कुल जनंसख्या 0.29 करोड़ है, जो कुल जनसंख्या का 0.2 प्रतिशत है।
  • वर्ष 2011 की कुल जनसंख्या में हिंदू जनसंख्या के अनुपात में 0.7 प्रतिशत अंक (Percentage Point) की गिरावट आई है।
  • वहीं वर्ष 2001-2011 के दौरान सिखों की जनसंख्या में 0.2 प्रतिशत अंक (PP) की गिरावट आई है।
  • जबकि बौद्धों की जनसंख्या में 0.1 प्रतिशत अंक की गिरावट दर्ज हुई है।
  • वर्ष 2001-2011 के दौरान मुस्लिमों की जनसंख्या में कुल जनसंख्या के अनुपात में 0.8 प्रतिशत अंक (PP) की वृद्धि हुई।
  • इसके अनुसार, शीर्ष 4 हिंदू बहुल जनसंख्या वाले राज्य क्रमशः (1) हिमाचल प्रदेश (95.17 प्रतिशत) (2) दादरा एवं नगर हवेली (93.93 प्रतिशत), (3) ओड़िशा (93.63 प्रतिशत) (4) छत्तीसगढ़ (93.25 प्रतिशत) है।
  • इसके अनुसार शीर्ष 4 मुस्लिम बहुल जनसंख्या वाले राज्य क्रमशः (i) लक्षद्वीप (96.58 प्रतिशत, (2) जम्मू एवं कश्मीर (68.31 प्रतिशत), (3) आसाम (34.22 प्रतिशत), (4) पश्चिम बंगाल (27.01 प्रतिशत) है।
  • उत्तर प्रदेश में 79.73 प्रतिशत हिंदू, 19.26 प्रतिशत मुस्लिम, 0.18 प्रतिशत इसाई तथा 0.32 प्रतिशत सिख हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.censusindia.gov.in/2011census/C-01.html
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=126326
http://www.thehindu.com/news/national/religious-communities-census-2011-what-the-numbers-say/article7582284.ece