द बेस्ट फीफा (FIFA) अवॉर्ड्स, 2016

प्रश्न-फीफा के वार्षिक पुरस्कारों में ‘फीफा सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी’ का पुरस्कार किसे प्रदान किया गया?
(a) लियोनल मेसी
(b) क्रिस्टियानो रोनाल्डो
(c) नेमार
(d) मैनुअल नेडर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल संघ (FIFA) के वार्षिक पुरस्कारों का वितरण, ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड) में संपन्न। (9 जनवरी, 2017)
  • पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी एवं रीयल मैड्रिड क्लब की ओर से खेलने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो को फीफा नवउद्घाटित पुरस्कार ‘फीफा सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी’ (The Best Fifa Men’s Player) प्रदान किया गया।
  • इससे पूर्व वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हेतु ‘फीफा बैलोन डि’ओर अवॉर्ड’ दिया जाता था।
  • यह फ्रांस के बैलोन डि’ ओर तथा फीफा के वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द ईयर का मिश्रित रूप था, जो वर्ष 2010 से प्रदान किया जा रहा था।
  • 6 वर्ष बाद सितंबर, 2016 में यह दोनों पुरस्कार पुनः अलग-अलग देने का निर्णय लिया गया था।
  • वर्ष 2010 से पूर्व यह पुरस्कार पृथक-पृथक प्रदान किए जाते थे।
  • इन 6 में से चार बार फीफा बैलोन डी’ओर पुरस्कार अर्जेंटीना के लियोनल मेसी (2010,2011,2012 एवं 2015) एवं दो बार पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो (2013,2014) ने जीता है।
  • अमेरिका की कार्ली लॉयड (Carli Lloyd) को वर्ष 2016 की ‘सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबॉल खिलाड़ी’ का पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • समारोह में प्रदत्त अन्य पुरस्कार
  • पुरुष टीम सर्वश्रेष्ठ कोच-क्लाउडियो रेनिरी (इटली)
  • महिला टीम सर्वश्रेष्ठ कोच-सिल्विया नीड (जर्मनी)
  • वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गोल हेतु पुरस्कार-मो.फैज बिन सुबरी (मलेशिया)
  • फीफा फेयर प्ले अवॉर्ड-एटलेटिको नेसियोनल (कोलम्बिया)
  • फीफा फैन अवॉर्ड-बोरूस्सिया डॉर्टमुंड और लिवरपूल स्पोर्ट्स
  • फीफा आउस्टैंडिंग कॅरियर अवॉर्ड-फाल्काओ (ब्राजील)
  • ‘फ्रांस फुटबॉल’ मैगजीन का बैलोन डी’ओर अवॉर्ड, 2016 किस्टियानो रोनाल्डो को प्रदान किया गया। (दिसंबर, 2016)

संबंधित लिंक
https://twitter.com/Cristiano/status/818556449773195271?ref_src=twsrc%5Etfw
http://www.fifa.com/the-best-fifa-football-awards/news/y=2017/m=1/news=ronaldo-it-s-been-the-best-year-of-my-career-2862470.html
http://resources.fifa.com/mm/document/ballon-dor/general/02/86/27/26/thebest_rankingpresslist2016_neutral.pdf
http://edition.cnn.com/2017/01/09/football/ronaldo-fifa-best-player-award-messi-football/