देश की पहली ग्रीन फील्ड स्मार्ट सिटी

Vice President lays foundation for the nation’s first green field smart city project in HEC of Ranchi

प्रश्न-देश की पहली ग्रीन फील्ड स्मार्ट सिटी होगी-
(a) अहमदाबाद स्मार्ट सिटी
(b) बंगलुरू स्मार्ट सिटी
(c) रांची स्मार्ट सिटी
(d) जयपुर स्मार्ट सिटी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 9 सितंबर, 2016 को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने रांची स्मार्ट सिटी का शिलान्यास किया।
  • यह देश की पहली ग्रीन फील्ड स्मार्ट सिटी होगी।
  • यह वाईफाई सिटी, कार्बन फ्रीजोन, आधुनिक यातायात नियंत्रण प्रणाली, वर्ल्डक्लास एजुकेशन हब, 24 घंटे बिजली-पानी, प्रति 200 मीटर पर टॉयलेट सहित अन्य कई सुविधाओं से युक्त होगी।
  • ग्रीन फील्ड स्मार्ट सिटी एचईसी (Heavy Engineering Corporation) परिसर के 656 एकड़ क्षेत्र में विस्तारित है।
  • सरकार का लक्ष्य वर्ष 2022 तक राज्य के प्रत्येक व्यक्ति को आवास मुहैया कराना है।
  • इस दिन उपराष्ट्रपति ने अर्बन सिविक टावर, कन्वेंशन सेंटर एवं झारखंड अर्बन प्लानिंग एंड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के शिलान्यास कार्यक्रम में भी भाग लिया।
  • इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने स्मार्ट सिटी के मास्टर प्लान, झारखंड अर्बन ट्रांसपोर्ट कॉपोरेशन लिमिटेड और रियल स्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी की वेबसाइट का भी विमोचन किया।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=170641
http://pib.nic.in/newsite/PrintHindiRelease.aspx?relid=67018
http://www.uniindia.com/news/other/vice-president-lays-foundation-for-the-nation-s-first-green-field-smart-city-project-in-hec-of-ranchi/984775.html
http://indianexpress.com/article/india/venkaiah-naidu-lays-foundation-for-smart-city-project-in-ranchi-criticises-maoists-4835477/