दुनाव लघु जल विद्युत परियोजना

CM inaugurates 1500 KW Dunav hydro power project

प्रश्न-दुनाव लघु जल विद्युत परियोजना किस नदी पर निर्मित है?
(a) धर्मा नदी
(b) पिंडर नदी
(c) नयार नदी
(d) पुष्पवती नदी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 10 दिसंबर, 2017 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पौड़ी गढ़वाल के बीरोखल ब्लॉक में निर्मित दुनाव लघु जल विद्युत परियोजना का लोकार्पण किया और इस परियोजना को प्रदेश की जनता को समर्पित किया।
  • उत्तराखंड जल विद्युत निगम द्वारा निर्मित इस जल विद्युत परियोजना की विद्युत उत्पादन क्षमता 1500 किलोवाट है।
  • यह परियोजना नयार नदी पर निर्मित है।
  • इस परियोजना से सिमली, कांडा, पाली व बीरोखल सहित 56 गांवों को लाभ मिलेगा और स्थानीय युवकों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लखवाड़ व्यास जल विद्युत परियोजना का प्रस्ताव तैयार करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

संबंधित लिंक
http://www.tribuneindia.com/news/uttarakhand/cm-inaugurates-1500-kw-dunav-hydro-power-project/511226.html