थाईलैंड ओपन इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट‚ 2022

प्रश्न-10 अप्रैल‚ 2022 को फुकेत‚ थाईलैंड में संपन्न थाईलैंड ओपन इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट‚ 2022 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) भारत ने इस प्रतियोगिता में कुल 10 पदक जीते और पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा।
(b) थाईलैंड ने 4 स्वर्ण सहित प्रतियोगिता में कुल 17 पदक जीते और पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा।
(c) भारत ने इस प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण पदक जीते।
(d) भारतीय मुक्केबाज सुमित को इस प्रतियोगता में सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर ट्रॉफी प्रदान किया गया।
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 1-10 अप्रैल‚ 2022 के मध्य थाईलैंड ओपन इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट‚ 2022 फुकेत (Phukat) थाईलैंड में संपन्न हुआ।
  • इस प्रतियोगिता में कुल 130 इलीट मुक्केबाजों ने भाग लिया जिसमें 74 पुरुष और 56 महिला मुक्केबाज शामिल हैं।
  • कंबोडिया‚ चीनी ताइपे‚ भारत‚ इटली‚ इंडोनेशिया‚ कजाकस्तान‚ नेपाल‚ न्यूजीलैंड‚ फिलिस्तीन‚ फिलीपींस‚ सिंगापुर तथा मेजबान थाईलैंड और वियतनाम ने इस प्रतियोगिता में अपनी टीमें भेंजीं।
  • इस प्रतियोगिता में भारत के लेनी ‘डी’ गामा ने ऑब्जर्वर‚ रेफरी और जज मूल्यांकनकर्ता की भूमिका निभाई।
  • भारत इस प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण पदक सहित कुल 10 पदक प्राप्त कर अंकतालिका में दूसरे स्थान पर रहा।
  • सभी तीनों स्वर्ण पदक भारतीय पुरुषों ने जीते।
  • इस प्रतियोगिता में पहला स्वर्ण पदक महिलाओं की लाईट फ्लाईवेट स्पर्धा (46-48 किग्रा.) में थाईलैंड की चुथामत रक्सत (Chuthamat Raksat) ने जीता।
  • भारत की तरफ से पहला स्वर्ण पदक पुरुषों की लाईट फ्लाईवेट स्पर्धा (48 किग्रा.) में गोविंद कुमार साहनी ने जीता।
  • पदक तालिका में शीर्ष 3 देश
  • भारतीय स्वर्ण पदक विजेता-(3) (सभी पुरुष)

भारतीय रजत पदक विजेता- (4) 3 पुरुष और एक महिला

भारतीय कांस्य पदक विजेता- (3) (सभी महिला)

  • थाईलैंड की बुनजोंग सिनसिरी को इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर ट्रॉफी प्रदान की गई।
  • यह भारत का टूर्नामेंट में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
  • इस टूर्नामेंट के विगत सत्र में भारत ने कुल आठ पदक (1 स्वर्ण‚ 4 रजत और 3 कांस्य पदक) जीते थे।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.mykhel.com/more-sports/thailand-open-international-boxing-tournament-2022-ashish-monika-and-two-other-indians-enter-finals-187655.html