हेनली पासपोर्ट इंडेक्स‚ 2022 (Q2)

प्रश्न-5 अप्रैल‚ 2022 को जारी नवीनतम हेनली पासपोर्ट इंडेक्स‚ 2022 (Q2) से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) इस सूचकांक में जापान एवं सिंगापुर 192 वीजा फ्री स्कोर के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर हैं।
(ii) इसमें भारत 60 वीजा फ्री स्कोर के साथ 84वें स्थान पर है।
(iii) इस सूचकांक में अफगानिस्तान को सबसे निचला स्थान प्राप्त हुआ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) एवं (iii)
(b) केवल (i) एवं (ii)
(c) केवल (ii) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 5 अप्रैल‚ 2022 वैश्विक नागरिकता और सलाहकार फर्म हेनली एंड पार्टनर्स द्वारा नवीनतम हेनली पासपोर्ट इंडेक्स (Henley Passport Index), 2022 (Q2) जारी किया गया।
  • यह इंडेक्स तिमाही आधार पर जारी किया जाता है।
  • यह इंडेक्स 199 विभिन्न पासपोर्टों के वीजा-मुक्त पहुंच की तुलना 227 विभिन्न यात्रा गंतव्यों से करता है।
  • इस सूचकांक में जापान एवं सिंगापुर 192 वीजा फ्री स्कोर के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर रहे।
  • इसके अनुसार‚ जापान एवं सिंगापुर के लोग 192 देशों में बिना किसी पूर्व वीजा के यात्रा कर सकते हैं।
  • इस सूचकांक में भारत‚ साओ टोमे और प्रिसिंपे के साथ संयुक्त रूप से 84वें स्थान पर रहे।
  • सूचकांक में भारत का वीजा फ्री स्कोर-60 हैं।
  • दूसरे शब्दों में भारत के नागरिक विश्व के केवल 60 देशों में ही बिना किसी पूर्व वीजा के यात्रा कर सकते है।
  • भारत के पड़ोसी देशों में भूटान को 91वा (वीजा-फ्री स्कोर-53)‚ श्रीलंका को 103वां (वीजा-फ्री स्कोर-41)‚ बांग्लादेश को 104वां (वीजा-फ्री स्कोर-40) तथा पाकिस्तान को 109वां स्थान (वीजा-फ्री स्कोर-31) प्राप्त हुआ।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाङ्गी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.henleyglobal.com/newsroom/press-releases/2022-passport-index-global-mobility-q2