तेजस्विनी योजना

Tejaswini yojna

प्रश्न-हाल ही में विश्व बैंक ने झारखंड में किशोरियों एवं युवतियों के सामाजिक आर्थिक सशक्तिकरण हेतु मिलियन डॉलर राशि को मंजूरी दी है। यह किस योजनान्तर्गत है?
(a)तेजस्विनी
(b)निर्भया
(c) महिला विकास समाज
(d)उज्ज्वला
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  •   21 जून, 2016 को विश्व बैंक ने झारखंड में किशोरियों एवं युवतियों (14 से 24 आयु वर्ग) के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए तेजस्विनी परियोजना के तहत 63 मिलियन डॉलर की राशि को मंजूरी दी।
  • इस परियोजना को झारखंड के 17 जिलों में क्रियान्वित किया जाएगा जिससे लगभग 6 लाख 80 हजार किशोरियों एवं युवतियों को लाभ मिलेगा।
  • यह परियोजना सामाजिक आर्थिक विकास के साथ, बाजार संचालित कौशल विकास व माध्यमिक शिक्षा को सहायता करेगी।
  • यह सामुदायिक एवं संस्थागत, दो स्तरों पर कार्य करेगी। सामुदायिक स्तर पर जीवन कौशल, आजीविका सहायक सेवाएं और अवसरों संबंधी परामर्श हेतु एनजीओ की भी सेवाएं ली जाएंगी।
  • संस्थागत स्तर पर व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं कौशल प्रदान करने के लिए प्रदर्शन आधारित संविदा सेवाएं ली जाएंगी।
  • जीवन कौशल के अंतर्गत मेलजोल, (Soft Skill), अधिकार व सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण और आर्थिक साक्षरता शामिल है।
  • यह विश्व बैंक की भारत में पहली ऐसी परियोजना है जो सिर्फ किशोरियों एवं युवा महिलाओं के कल्याण को समर्पित है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.worldbank.org/en/news/press-release/2016/06/21/world-bank-approves-usd63-million-socio-economic-empowerment-adolescent-girls-young-women-in-jharkhand-india