डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम पुरस्कार, 2019

ISRO Chairman Sivan gets A.P.J. Abdul Kalam Award
प्रश्न-15 अगस्त, 2019 को तमिलनाडु सरकार द्वारा किसे डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की गई?
(a) प्रो.सी.एन.आर. राव
(b) टेसी थॉमस
(c) डॉ.के. सिवन
(d) डॉ.जी.सतीश रेड्डी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 15 अगस्त, 2019 को तमिलनाडु सरकार ने इसरो के अध्यक्ष डॉ. के. सिवन को ‘डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम पुरस्कार’ दिये जाने की घोषणा की।
  • उन्हें यह पुरस्कार विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए दिया जाएगा।
  • वर्ष 2015 में स्थापित यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है, जो वैज्ञानिक विकास, मानविकी और छात्रों के कल्याण को बढ़ावा देने का काम करते हैं।
  • यह पुरस्कार तमिलनाडु के निवासियों को दिया जाता है।
  • इस पुरस्कार के तहत 8 ग्राम का स्वर्ण पदक और 5 लाख रुपये नगद दिया जाता है।
  • ज्ञातव्य है कि पहला डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वर्ष 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री जयललिता द्वारा इसरो के वैज्ञानिक एन. वालारमथी को प्रदान किया गया था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/tamil-nadu/isro-chairman-sivan-gets-apj-abdul-kalam-award/article29099981.ece

https://www.ndtv.com/india-news/tamil-nadu-honours-isro-chief-k-sivan-with-apj-abdul-kalam-award-2085676

https://www.patrika.com/miscellenous-india/tamilnadu-government-gave-kalam-award-to-isro-chairman-k-sivan-4974350/

https://www.lokmatnews.in/india/isro-chairman-sivan-gets-apj-abdul-kalam-award/