डॉक्यूमेंट्री फिल्म-शिखर से पुकार

Shikhar se Pukar
प्रश्न-22 नवंबर, 2019 को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा नई दिल्ली में रिलीज डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘शिखर से पुकार’ किसके माउंट एवरेस्ट अभियानों के संस्मरण पर आधारित है?
(a) संतोष यादव
(b) सचिंद्र सान्याल
(c) रविंद्र कुमार
(d) अर्जुन बाजपेयी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 22 नवंबर, 2019 को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नई दिल्ली में डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘शिखर से पुकार’ रिलीज किया।
  • यह लघु वृत्त चित्र बुलंदशहर के जिला मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार के माउंट एवरेस्ट अभियानों के संस्करण पर आधारित है।
  • रविंद्र कुमार ने पहली बार वर्ष 2013 में और दूसरी बार 23 मई, 2019  को माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की थी।
  • अपने पर्वतारोही अभियान को रविंद्र कुमार ने ‘स्वच्छ गंगा स्वच्छ भारत एवरेस्ट अभियान 2019’ नाम दिया था।
  • इस अभियान पर वह गंगा जल भी अपने साथ ले गए थे जिसे उन्होंने विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाया था।
  • डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘शिखर से पुकार’ का उद्देश्य जलशक्ति अभियान को बढ़ावा देना एवं जल संरक्षण क्रांति के प्रति लोगों में जागरूकता उत्पन्न करना है।
  • इस अवसर पर रविंद्र कुमार ने वर्ष 2015 में प्रकाशित माउंट एवरेस्ट पर लिखी अपनी 2 पुस्तकें भी केंद्रीय मंत्री को भेंट की।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1593083\

http://newsonair.com/Main-News-Details.aspx?id=374971