डैग हैमरसोल्ड पदक

Dag Hammarskjöld Medal

प्रश्न-हाल ही में पांच भारतीयों समेत 124 लोगों को डैग हैमरसोल्ड पदक प्रदान किया गया। इस संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-
1. इस पदक को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा प्रदान किया जाता है।
2. इसका नामकरण संयुक्त राष्ट्र संघ के दूसरे महासचिव के नाम पर किया गया है।
3. यह पदक प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांतिदूत दिवस पर प्रदान किया जाता है।
4. इस वर्ष यह पदक 19 मई को प्रदान किया गया।
कूट-
(a) 1 और 2 सही हैं।
(b) 1, 3 और 4 सही हैं।
(c) 1 और 3 सही हैं।
(d) 1,2,3 और 4 सही हैं।
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 19 मई, 2016 को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांतिदूत दिवस पर पांच भारतीयों समेत कुल 129 लोगों को मरणोपरांत डैग हैमरसोल्ड पदक से सम्मानित किया गया।
  • इन पांच भारतीयों में हेड कांस्टेबल शुभकरण यादव, राइफल मैन मनीष मलिक, हवलदार अमल डेका, नायक राकेश कुमार एवं नागरिक गगन पंजाबी शामिल हैं।
  • यह पदक प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांतिदूत दिवस (29 मई) को प्रदान किया जाता है। हालांकि इस वर्ष यह दिवस 19 मई को मनाया गया।
  • संयुक्त राष्ट्र में विभिन्न देशों के स्थायी प्रतिनिधियों और राजदूतों द्वारा सम्मानित शांति रक्षकों की तरफ से पदक ग्रहण किया गया।
  • हेड कांस्टेबल शुभकरण यादव, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र स्थिरीकरण मिशन (MONUSCO) पर कार्यरत थे। ये अप्रैल, 2015 में शहीद हुए थे।
  • राइफलमैन मनीष मलिक भी इसी मिशन (MONUSCO) पर कार्यरत थे, जो अगस्त, 2015 में शहीद हुए थे।
  • हवलदार अमल डेका, सं.रा. मुक्ति पर्यवेक्षक सेना (UNDOF) में कार्यरत थे, जो जून, 2015 में शहीद हुए।
  • नायक राकेश कुमार दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (UNMISS) पर कार्यरत थे, जो जनवरी 2015 में शहीद हुए थे।
  • नागरिक गगन पंजाबी, सं.रा. के स्वयंसेवक कार्यक्रम के तहत मोनुस्को (MONUSCO) में सेवारत थे। जनवरी 2015 में इनका निधन हो गया था।
  • वर्तमान में भारतीय सैनिक एवं पुलिस बल संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों के तहत कोट डी आइबर, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, हैती, लेबनान और दक्षिण सूडान में सेवारत हैं।
  • 1950 के दशक से लेकर अब तक सं.रा. के लगभग 69 शांति अभियानों में से भारत ने 44 से अधिक में हिस्सा लिया है।
  • अब तक 160 से अधिक भारतीयों ने इन शांति अभियानों में अपने प्राण गंवाए हैं।
  • भारतीय सशस्त्र बलों की पहली तैनाती 1950 के दशक के पूर्वार्द्ध में कोरिया युद्ध के दौरान हुई थी।
  • उल्लेखनीय है कि भारत पहला देश है, जिसने लाइबेरिया में संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत अपनी महिला फार्म्ड पुलिस यूनिट को भेजा है।
  • डैग डैमरसोल्ड पदक की स्थापना दिसंबर 2000 में हुई थी। इसका नामकरण सं.रा. के दूसरे महासचिव डैग हैमरसोल्ड (Dag Hammarskjold) के नाम पर किया गया है।
  • यह पदक सं.रा. द्वारा उन लोगों को मरणोपरांत प्रदान किया जाता है, जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हो।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.un.org/press/en/2016/sgsm17768.doc.htm
http://webtv.un.org/watch/peacekeepers-day-2016-dag-hammarskj%C3%B6ld-medal-ceremony/4901918252001
http://www.un.org/en/events/peacekeepersday/2005/DHmedal_SGbulettin_ENG.pdf
http://www.thehindu.com/news/international/posthumous-un-honour-for-four-indian-peacekeepers-civilian/article8603640.ece