‘डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम में सर्वोत्तम प्रथाओं’ पर पुस्तिका जारी

Union Minister of Rural Development and Panchayati Raj, Shri Narendra Singh Tomar releases booklet on Best Practices in Digital India Land Records Modernization Programme

प्रश्न-31 जुलाई, 2020 को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन विभाग की ‘डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम में सर्वोत्तम प्रथाओं’ पर पुस्तिका जारी की। इस पुस्तिका में कितने राज्यों में भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण हेतु अपनाई गई सर्वोत्तम प्रथाओं की सूची दी गई है?
(a) 8
(b) 9
(c) 12
(d) 16
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 31 जुलाई, 2020 को केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन विभाग की ‘डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम में सर्वोत्तम प्रथाओं’ पर पुस्तिका जारी की। 
  • यह पुस्तिका क्षेत्रीय और राष्ट्रीय कार्यशालाओं के दौरान राज्यों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों पर आधारित है।
  • इस प्रकाशन में राष्ट्रीय नीति फ्रेमवर्क और अध्ययन में 9 राज्यों कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और राजस्थान को शामिल किया गया है।
  • पुस्तिका में इन 9 राज्यों में भूमि अभिलेख आधुनिकीरण हेतु अपनाई गई ‘सर्वोत्तम प्रथाओं’ की सूची दी गई है।
  • इसमें विभिन्न प्रक्रियाओं यथा-पंजीकरण, नामांतरण, सर्वेक्षण, निपटान, भूमि अधिग्रहण, प्रौद्योगिकी पहलें और विधिक तथा संस्थागत अवधारणा के कार्यान्वयन में त्रुटियों को भी कवर किया गया है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1642671