टैगोर सांस्कृतिक समरसता पुरस्कार, 2014-15 एवं 2016

प्रश्न-24 अक्टूबर, 2018 को केंद्र सरकार ने वर्ष 2014-15 तथा 2016 के लिए टैगोर सांस्कृतिक समरसता पुरस्कार घोषित किया। वर्ष 2016 का यह पुरस्कार किसे प्रदान किया जाएगा?
(a) राम वनजी सुतार
(b) राजकुमार सिंहाजित सिंह
(c) जुबिन मेहता
(d) एम.एस. स्वामीनाथन
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 24 अक्टूबर, 2018 को केंद्र सरकार ने वर्ष 2014-15 तथा 2016 के लिए टैगोर सांस्कृतिक समरसता पुरस्कार घोषित किया।
  • वर्ष 2014 का यह पुरस्कार मणिपुर नृत्य के महान कलाकार राजकुमार सिंहाजित सिंह को प्रदान किया जाएगा।
  • वर्ष 2015 का यह पुरस्कार बांग्लादेश के सांस्कृतिक संगठन ‘छायानट’ को प्रदान किया गया।
  • वर्ष 2016 का यह पुरस्कार प्रसिद्ध मूर्तिकार राम वनजी सुतार को प्रदान किया गया।
  • उल्लेखनीय है कि राम वनजी सुतार गुजरात के सरदार सरोवर बांध पर सरदार वल्लभभाई पटेल की विश्व की सबसे ऊंची मूर्ति बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में निर्णायक मंडल ने यह निर्णय किया है।
  • निर्णायक मंडल में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजन गोगोई, एन. गोपालस्वामी और डॉ. विनय सहस्रबुद्धे शामिल हैं।
  • गौरतलब है कि इस शीर्षक पुरस्कार को भारत सरकार ने गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर की 150वीं जयंती पर वर्ष 2012 में प्रारंभ किया था।
  • पहला टैगारे पुरस्कार वर्ष 2012 में भारत के महान सितारवादक पंडित रविशंकर को प्रदान किया गया था।




  • जबकि दूसरा पुरस्कार वर्ष 2013 में जुबिन मेहता को प्रदान किया गया था।
  • इस पुरस्कार के तहत एक करोड़ रुपये की धनराशि, प्रशस्तिपत्र, पट्टिका और पारंपरिक दस्तकारी/हथकरघा से बना उत्कृष्ट उपहार प्रदान किया जाता है।

लेखक – विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक…
http://www.pib.nic.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1550803