टेबल टेनिस स्पर्धा-टोक्यो ओलंपिक‚ 2020

Table Tennis – Tokyo Olympic

प्रश्न-6 अगस्त‚ 2021 को टोक्यो ओलंपिक‚ 2020 में टेबल टेनिस स्पर्धा (महिला एवं पुरुष) संपन्न हुई। इस स्पर्धा के विजेताओं के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) पुरुष एकल का स्वर्ण पदक चीन के मालांग ने जीता है।
(b) महिला एकल का स्वर्ण पदक चीन की चेन मेंग ने जीता है।
(c) मिश्रित युगल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जून मिजुतानी और मीमा इतो की जापानी जोड़ी ने जीता है।
(d) महिला टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जापान ने जीता है।
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

24 जुलाई‚ 2021 से 6 अगस्त‚ 2021 के मध्य टोक्यो ओलंपिक‚ 2020 में पुरुष एवं महिला टेबल टेनिस स्पर्धा संपन्न हुई।
प्रतियोगिता परिणाम

पुरुष एकल

  • स्वर्ण पदक-मा लांग (चीन)
  • रजत पदक-फैन झेनडोंग (चीन)
  • कांस्य पदक-दिमित्रिज ओवत्चारॉव (जर्मनी)

महिला एकल

  • स्वर्ण पदक-चेन मेंग (चीन)
  • रजत पदक-सुन यिंगशा (चीन)
  • कांस्य पदक-मीमा इतो (जापान)

मिश्रित युगल

  • स्वर्ण पदक-जून मिजुतानी और मीमा इतो (दोनों जापान)
  • रजत पदक-जू जिन और लियू शीवेन (दोनों चीन)
  • कांस्य पदक लिन यून-जू और चेंग आई-चिंग (चीनी ताइपे)

पुरुष टीम स्पर्धा

  • स्वर्ण पदक-चीन
  • रजत पदक-जर्मनी
  • कांस्य पदक-जापान

महिला टीम स्पर्धा

  • स्वर्ण पदक-चीन
  • रजत पदक-जापान
  • कांस्य पदक-हांगकांग

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://olympics.com/tokyo-2020/olympic-games/en/results/table-tennis/olympic-schedule-and-results.htm
https://olympics.com/tokyo-2020/olympic-games/en/results/table-tennis/medal-standings.htm