‘टिक्की मौसी’ नामक शुभंकर का अनावरण

प्रश्न-हाल ही में किस राज्य ने बच्चों एवं महिलाओं के पोषण के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ‘टिक्की मौसी’ नामक शुभंकर का अनावरण किया?
(a) मेघालय
(b) आंध्र प्रदेश
(c) ओडिशा
(d) कर्नाटक
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 24 सितंबर, 2019 को बच्चों और महिलाओं के पोषण के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ओडिशा महिला एवं बाल विकास और मिशन शक्ति विभाग ने यूनिसेफ के सहयोग से भुवनेश्वर में ‘टिक्की मौसी’ (Tikki Mausi) नामक शुभंकर का अनावरण किया।
  • एक बच्चे की दूसरी मां के संदर्भ में शुभंकर को ‘टिक्की मौसी’ नाम दिया गया है।
  • साथ ही विभाग ने संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष (UNICEF) के सहयोग से एक व्यापक राज्य स्तरीय संचार रणनीति भी शुरू की।
  • इस शुभंकर के द्वारा ओडिशा के प्रत्येक घर तक पोषण के महत्व की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • इसके माध्यम से लोगों को महिलाओं एवं बच्चों के लिए राज्य की विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • बाल अधिकारों के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ‘यूनिसेफ’ की स्थापना 11 दिसंबर, 1946 को की गई थी।
  • इसका मुख्यालय अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थित है।

लेखक-बृजेश कुमार रावत

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.newindianexpress.com/states/odisha/2019/sep/27/tiki-mausi-to-popularise-women-child-schemes-2039677.html

One thought on “‘टिक्की मौसी’ नामक शुभंकर का अनावरण”

Comments are closed.