झारखंड सरकार, डीआरडीओ और भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण के मध्य समझौता

AAI, DRDO and Govt. of Jharkhand Signed a Tripartite MoU for Development of Deoghar Airport in Deoghar district of Jharkhand

प्रश्न-देवघर हवाई अड्डे का विकास किस वर्ष तक पूरा होगा?
(a) वर्ष 2018
(b) वर्ष 2019
(c) वर्ष 2020
(d) वर्ष 2021
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 25 मार्च, 2017 को झारखंड सरकार, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के मध्य देवघर हवाई अड्डे के विस्तारीकरण और विकास हेतु एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया।
  • झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के अनुसार इस हवाई अड्डे का निर्माण वर्ष 2019 तक पूरा हो जाएगा।
  • इसके बनने के बाद इस क्षेत्र का समग्र और व्यापक रूप से विकास होगा।
  • बोकरो, दुमका, पलामू, जमशेदपुर, रांची और देवघर के बीच वायुयान सेवा संपर्क का कार्य प्रारंभ है।
  • देवघर में हवाई अड्डे के निर्माण के बाद पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

संबंधित लिंक
https://twitter.com/dasraghubar/status/845548029490974721
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=160089
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=60174
http://www.hindustantimes.com/ranchi/jharkhand-inks-mou-for-deoghar-airport-expansion/story-j5iT9agHlH2J9V37sE3oMN.html