जी-7 की 43वीं शिखर बैठक

The 43rd G7 summit

प्रश्न-हाल ही में जी-7 राष्ट्रों की 43वीं वार्षिक शिखर बैठक कहां संपन्न हुई?
(a) बावरिया, जर्मनी
(b) आइसे-शिमा, जापान
(c) टाओरमिना, इटली
(d) ब्रुसेल्स, बेल्जियम
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • जी-7 राष्ट्रों की 43वीं शिखर बैठक 26-27 मई, 2017 को टाओरमिना (Taormina), इटली में संपन्न हुई।
  • इस वर्ष इस शिखर सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य – “Building the Foundations of Renewed Trust” है।
  • उल्लेखनीय है कि मई, 2016 को आइसे-शिमा (ISE-SHIMA) जापान में आयोजित जी-7 के 42वें शिखर सम्मेलन में इटली को 43वें शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता सौंपी गई थी।
  • ज्ञातव्य है कि इसके पूर्व इटली में जी-7 की 5 शिखर बैठकें (क्रमशः वर्ष 1980, 1987, 1994, 2001 तथा 2009) विभिन्न शहरों में आयोजित हुई थी।
  • जी-7 की शिखर बैठक में इटली के प्रधानमंत्री पाओलो जेंटीलोनी (Paolo Gentiloni) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रान, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल, ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने प्रतिभाग किया।
  • यूरोपीय संघ का प्रतिनिधित्व यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जीन-कलाडेसंकेर एवं यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष डोनाल्ड टसक ने किया।
  • नागरिक सुरक्षा, आर्थिक, पर्यावरणीय और सामाजिक पोषणीयता, असमानताओं को कम करना तथा नवाचार, स्किल्स और रोजगार आदि इस बैठक के प्रमुख मुद्दे थे।
  • जी-7 एक अनौपचारिक संगठन है। जिसका कोई मुख्यालय अथवा सचिवालय नहीं है। इसका कोई चार्टर भी नहीं है।
  • इसके अध्यक्ष का चयन रोटेशन प्रणाली के आधार पर होता है।
  • जी-7 में विश्व की जनसंख्या का 10.3 प्रतिशत जनसंख्या है।
  • जी-7 सदस्य देशों की जीडीपी विश्व के जीडीपी का 32.2 प्रतिशत है।
  • जबकि विश्व के निर्यात में 34.1 प्रतिशत तथा आयात में 36.7 प्रतिशत हिस्सा है।
  • वर्ष 1970 के दशक की वैश्विक आर्थिक मंदी एवं तेल संकट की पृष्ठभूमि में, फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति वैलेरी जिस्कार्ड डी एस्टेइंग के आह्वान पर विश्व के सर्वाधिक औद्योगीकृत, लोकतांत्रिक एवं गैर-समाजवादी 6 राष्ट्रों-फ्रांस, अमेरिका, ब्रिटेन, इटली, जर्मनी, एवं जापान ने फ्रांस की राजधानी पेरिस के निकट रम्बोइलेट में वर्ष 1975 में एक बैठक का आयोजन किया जिसमें इस समूह का गठन हुआ।
  • वर्ष 1976 में कनाडा की सहभागिता के पश्चात यह समूह ‘जी-7’ के नाम से जाना जाने लगा।
  • यूरोपीय संघ की सहभागिता इस समूह के साथ वर्ष 1977 से प्रारंभ हो गई किंतु उसे एक पृथक सदस्य नहीं माना जाता है।
  • वर्ष 1994 में जी-7 में रूस के शामिल होने से यह समूह वर्ष 1997 से जी-8 के नाम से जाना गया।
  • गौरतलब है कि 27 मार्च, 2014 को मूल जी-7 के देशों द्वारा रूस को संगठन से अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया गया।
  • अब यह समूह पुनः जी-7 के नाम से जाना जाने लगा है।
  • जी-7 राष्ट्रों की 44वीं शिखर बैठक का आयोजन वर्ष 2018 में कनाडा में किया जाएगा।

संबंधित लिंक
http://www.g7italy.it/en/the-taormina-g7-summit
http://www.g7italy.it/en/documenti-vertice
http://www.g7italy.it/en/news/the-g7-in-taormina-has-begun