प्रश्न-28-29 जून, 2019 के मध्य जी-20 का 14वां शिखर सम्मेलन कहां संपन्न हुआ?
(a) हैम्बर्ग
(b) रियाद
(c) लंदन
(d) ओसाका
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
(a) हैम्बर्ग
(b) रियाद
(c) लंदन
(d) ओसाका
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 28-29 जून, 2019 के मध्य जी-20 का 14वां शिखर सम्मेलन ओसाका, जापान में संपन्न हुआ।
- सम्मेलन में यूरोपीय संघ (EU) के अध्यक्ष सहित सभी सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने भी प्रतिभाग किया।
- इस शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने की।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल को नेतृत्व किया।
- उनके साथ विदेश मंत्री एस. जयशंकर प्रसाद एवं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने भी इस सम्मेलन में भाग लिया।
- इस शिखर सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु भारत के शेरपा रहे।
- सम्मेलन के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के मध्य त्रिपक्षीय वार्ता हुई।
- इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे एवं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्य भी त्रिपक्षीय वार्ता हुई।
- इस शिखर सम्मेलन के दौरान ब्रिक्स नेताओं की अनौपचारिक बैठक भी हुई।
- यह शिखर सम्मेलन ‘मानव केंद्रित भावी समाज’’ विषय के आस-पास केंद्रित रहा।
- शिखर सम्मेलन में चर्चा के दौरान प्रमुख मुद्दों में मुक्त व्यापार और आर्थिक विकास, डिजिटल अर्थव्यवस्था और कृत्रिम बुद्धिमत्ता सहित वैश्विक अर्थव्यवस्था, ऊर्जा और पर्यावरण, आतंकवाद, वैश्विक स्वास्थ्य और जलवायु परिवर्तन आदि शामिल थे।
- ज्ञातव्य है कि जी-20 अंतरराष्ट्रीय आर्थिक एवं वित्तीय, व्यवस्था से संबंधित मामलों एवं परामर्श का एक महत्वपूर्ण मंच है।
- इसमें 19 देश तथा यूरोपीय संघ शामिल हैं।
- इसकी स्थापना पूर्व एशियाई वित्तीय संकट के बाद वर्ष 1999 में हुई थी।
- जी-20 सदस्य वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 85 प्रतिशत, वैश्विक व्यापार का 75 प्रतिशत और विश्व की 2/3 आबादी का प्रतिनिधित्व करता है।
- जी-20 का 15वां शिखर सम्मेलन रियाद (सऊदी अरब) में प्रस्तावित है।
- भारत वर्ष 2022 में पहली बार जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…