जापान के नए शाही युग के नाम का अनावरण

Japan reveals name of new imperial era will be 'Reiwa

प्रश्न-1 अप्रैल, 2019 को जापान के नए शाही युग के नाम का अनावरण किया गया। यह नाम है-
(a) दीवा
(b) रीवा
(c) हेइसी
(d) दाइची
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 1 अप्रैल, 2019 को जापान के नए शाही युग के नाम का अनावरण किया गया।
  • इसका नाम ‘रीवा’ (Reiwa) रखा गया है।
  • जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव योशीहिदे सुगा ने नए युग के नाम ‘रीवा’ का अनावरण किया।
  • 1 मई, 2019 को युवराज नारूहितो के सम्राट बनते ही जापान में नए शाही युग की शुरुआत होगी।
  • ‘रीवा’ की शुरुआत के साथ वर्ष 1989 में शुरू हुए हीसेई युग का अंत होगा।
  • जापासन में ग्रेगरी कैलेंडर के अलावा स्वदेशी गेंगो कैलेंडर का प्रयोग भी बड़े स्तर पर होता है।
  • गौरतलब है कि जापान के वर्तमान राजा सम्राट अकिहितो 30 अप्रैल, 2019 को राजगद्दी छोड़ रहे हैं।
  • उल्लेखनीय है कि नए राजा के सिंहासन संभालने पर देश में पारंपरिक तौर नए शाही युग की शुरुआत होती है।

लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.japantimes.co.jp/news/2019/04/02/national/70-approve-reiwa-name-japans-next-imperial-era-poll-shows/#.XKhe95gzbIU
https://www.thehindu.com/news/international/japan-says-name-for-new-era-of-naruhito-will-be-reiwa/article26698965.ece
https://www.washingtonpost.com/world/in-japan-reiwa-becomes-the-new-name-for-a-new-era-under-a-new-emperor/2019/04/01/8e60752c-5430-11e9-a047-748657a0a9d1_story.html?utm_term=.ca789d9e42a9