एमएच-60 रोमियो सी हॉक हेलीकॉप्टर

प्रश्न-2 अप्रैल, 2019 को किस देश ने 24 बहुउपयोगी एमएच-60 रोमियो सी हॉक हेलीकॉप्टर भारत को बेचने हेतु मंजूरी प्रदान की?
(a) अमेरिका
(b) इस्राइल
(c) रूस
(d) फ्रांस
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 2 अप्रैल, 2019 को अमेरिका ने 24 बहुउपयोगी एचमएच-60 रोमियो सीहॉक हेलीकॉप्टर भारत को बेचने हेतु मंजूरी प्रदान की।
  • इस सौदे की अनुमानित राशि लगभग 2.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर होगी।
  • यह हेलीकॉप्टर पनडुब्बियों पर अचूक निशाना लगाने में सक्षम है।
  • इस हेलीकॉप्टर से भारत की सतहरोधी और पनडुब्बीरोधी युद्ध संचालन क्षमता में वृद्धि होगी।
  • एमएच-60 रोमियो सी हॉक हेलीकॉप्टर अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित है।
  • इस हेलीकॉप्टर को विश्व का सबसे अत्याधुनिक समुद्री हेलीकॉप्टर माना जाता है।
  • यह समुद्र में खोज और बचाव अभियानों में भी उपयोगी है।
  • इसे भारत में ब्रिटिश निर्मित सी किंग हेलीकॉप्टरों के पुराने बेड़े के स्थान पर शामिल किया जाएगा।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/international/us-state-department-approves-sale-of-24-mh-60r-choppers-to-india-worth-26-bn/article26717552.ece

http://newsonair.com/Main-News-Details.aspx?id=361749