जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम

प्रश्न-20 नवंबर, 2019 को जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत किस राज्य में जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम शुरू किया गया है?
(a) राजस्थान
(b) हरियाणा
(c) बिहार
(d) छत्तीसगढ़
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 20 नवंबर, 2019 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जलवायु के अनुकूल कृषि कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
  • यह कार्यक्रम जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत शुरू किया गया है।
  • यह कार्यक्रम कृषि विभाग द्वारा शुरू किया गया है।
  • जलवायु के अनुकूल कृषि कार्यक्रम की योजना का कार्यान्वयन 4 समूहों बोरलॉग इंस्टीट्यूट फॉर साउथ एशिया, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (पूसा, समस्तीपुर), बिहार कृषि विश्वविद्यालय (सबौर, भागलपुर) और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (पूर्वी क्षेत्र, पटना) द्वारा किया जाएगा।
  • पहले चरण में यह कार्यक्रम बिहार के 8 जिलों के कृषि विज्ञान केंद्रों में शुरू किया जा रहा है।
  • इन 8 जगहों पर 5-5 गांवों का चयन कर जलवायु के अनुकूल कृषि कार्यक्रम भी कराया जाएगा।
  • इन 8 जिलों के बाद यह कार्यक्रम पूरे बिहार राज्य में शुरू किया जाएगा।
  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह है कि वातावरण के अनुरूप किस प्रकार किन-किन फसलों की खेती की जानी चाहिए।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

http://210.212.23.61/AdminPanel/Files/PressRelease/894.pdf

http://gov.bih.nic.in/