जम्मू-कश्मीर के नए राज्यपाल

प्रश्न-हाल ही में किसने जम्मू-कश्मीर के 13वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली?
(a) बेबी रानी मौर्या
(b) सत्यपाल मलिक
(c) लालजी टंडन
(d) सत्यदेव नारायण आर्य
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 23 अगस्त, 2018 को सत्यपाल मलिक ने जम्मू-कश्मीर के 13वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली।
  • जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गीता मित्तल ने उनको पद की शपथ दिलाई।
  • इस पद पर उन्होंने एन.एन. वोहरा का स्थान लिया।
  • इससे पूर्व सत्यपाल मलिक बिहार के राज्यपाल थे।
  • गौरतलब है कि 21 अगस्त, 2018 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 3 नए राज्यपालों की नियुक्ति की तथा 4 राज्यपालों का स्थानांतरण किया।
  • तीन नए राज्यपालों में उ.प्र. के वरिष्ठ भाजपा नेता लालजी टंडन को बिहार का, बिहार के वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यदेव-नारायण आर्य को हरियाणा का तथा उ.प्र. की भाजपा नेत्री बेबी रानी मौर्या को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  • इसके अलावा राष्ट्रपति ने मेघालय के राज्यपाल गंगा प्रसाद को सिक्किम में, त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय को मेघालय में तथा हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को त्रिपुरा में राज्यपाल के रूप में स्थानांतरित एवं नियुक्त किया।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक…
https://indianexpress.com/article/india/president-kovind-appoints-satya-pal-malik-as-new-j-k-governor-lal-ji-tandon-bihar-governor-5318021/
https://www.livemint.com/Politics/yDUir2wZYyJfm0D7tO3wbL/Sevenstates-get-new-governors-Malik-replaces-Vohra-in-JK.html