छठीं स्लम युवा दौड़

Vijay Goel and Shri Jayant Sinha Flag off 6th Slum Yuva Daud

प्रश्न- हाल ही में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा कुल कितनी बार स्लम युवा दौड़ प्रतियोगिता आयोजित करना प्रस्तावित किया गया है?
(a) 9
(b) 10
(c) 11
(d) 12
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 8 जुलाई, 2017 को केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री विजय गोयल और नागरिक विमानन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा द्वारा छठी स्लम युवा दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
  • यह दौड़ हरि नगर बस डिपो से प्रारंभ हुई और डीडीए स्टॉफ क्लब जनकपुरी पर समाप्त हुई जिसमें दिल्ली की स्लम बस्तियों के हजारों युवाओं ने भागीदारी की।
  • इस दौड़ का उद्देश्य एक नवीन भारत की परिकल्पना है जिसमें हर युवा सक्षम हो और खेलों के माध्यम से उसकी प्रतिभा में निखार आए तथा वह सुदृढ़ बने।
  • स्लम युवा दौड़ प्रतियोगिता युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय तथा नेहरू युवा केंद्र संगठन के द्वारा प्रारंभ किया गया है।
  • इस महत्वाकांक्षी अभियान के तहत स्लम एरिया को विकसित करने के लिए कार्य किया जा रहा है तथा इसके माध्यम से सरकार द्वारा संचालित जन नीति संबंधी कार्यक्रमों के संबंध में जन सामान्य को जानकारी मुहैया करायी जा रही है।
  • कुल 11 बार स्लम युवा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किए जाने की योजना है।
  • सातवीं स्लम युवा दौड़ 9 जुलाई, 2017 को तुलकाबाद ग्रामीण फोर्ट से करणी सिंह शूटिंग रेंज तक आयोजित हुई।
  • 8वीं स्लम युवा दौड़ 15 जुलाई, 2017 को आयोजित होगी।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintHindiRelease.aspx?relid=65913
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=167243
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=167259