छठवां अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, 2018

प्रश्न-23 अगस्त, 2018 को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहां पर ‘छठवें अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, 2018’ का उद्घाटन किया?
(a) सारनाथ
(b) बोधगया
(c) नई दिल्ली
(d) अजंता
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 23 अगस्त, 2018 को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने विज्ञान भवन, नई दिल्ली में छठवें अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, 2018 (6th International Buddhist Conclave, 2018) का उद्घाटन किया।
  • यह सम्मेलन 23-26 अगस्त, 2018 के मध्य नई दिल्ली एंव अजंता (महाराष्ट्र) में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बिहार के तीन स्थल राजगीर, नालंदा एवं बोधगया (बिहार) और सारनाथ (उ.प्र.) का भ्रमण भी शामिल है।
  • सम्मेलन का आयोजन पर्यटन मंत्रालय द्वारा महाराष्ट्र, बिहार और उत्तर प्रदेश की सरकारों के सहयोग से किया जा रहा है।
  • सम्मेलन का मुख्य विषय ((Theme) “Buddha Path-The Living Heritage” है।
  • सम्मेलन के उद्घाटन सत्र के दौरान पर्यटन मंत्रालय ने बुद्ध के जीवन से जुड़े स्थलों की जानकारी प्रदान करने वाली वेबसाइट (land of buddha.in) की शुरुआत की।
  • सम्मेलन में बांग्लादेश, इंडोनेशिया, म्यांमार, और श्रीलंका के मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
  • इसके अलावा 29 देशों के प्रतिनिधि भी इस सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।
  • इस सम्मेलन का धार्मिक/आध्यात्मिक, शैक्षणिक, कूटनीतिक तथा व्यावसायिक महत्व है।
  • पर्यटन मंत्रालय दो वर्ष में एक बार इस सम्मेलन का आयोजन करता है।
  • इससे पूर्व अक्टूबर, 2016 में सारनाथ/वाराणसी और बोधगया में इसका आयोजन किया गया था।
  • पर्यटन मंत्रालय ने बौद्ध धर्म से जुड़े विभिन्न पंथों, विद्वानों, जन नेताओं, पत्रकारों और अंतरराष्ट्रीय तथा घरेलू टूर ऑपरेटरों को आमंत्रित किया है ताकि देश के बौद्ध सर्किट में दुनिया के अन्य भागों से आने वाले लोगों की संख्या बढ़ सके।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=182012
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=181987