प्रश्न-वर्ष 2022 में चौथा पैरा एशियाई खेल किस शहर में आयोजित होगा?
(a) मनीला (फिलीपीन्स)
(b) कुआलालम्पुर (मलेशिया)
(c) जकार्ता (इंडोनेशिया)
(d) हांगझोउ (चीन)
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- वर्ष 2022 में आयोजित होने वाले चौथे पैरा एशियाई खेलों की मेजबानी चीन के हांगझोउ (Hangzhou) शहर को सौंपी गई है।
- यह पुष्टि एशियाई पैरालम्पिक समिति द्वारा की गई है।
- हांगझोउ का एक आधिकारिक शिष्टमंडल इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित तीसरे पैरा एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में भाग लेगा और अगले
एशियाई पैरा खेल के लिए ध्वज प्राप्त करेगा।
- तीसरे पैरा एशियाई खेलों का आयोजन 6-13 अक्टूबर, 2018 तक होगा।
- ज्ञातव्य है कि हांगझोउ ने वर्ष 2011 में राष्ट्रीय पैरा खेलों की मेजबानी की थी।
संबंधित लिंक
https://www.insidethegames.biz/articles/1070003/hangzhou-confirmed-as-host-of-2022-asian-para-games