चौथा भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव, 2018

प्रश्न-चौथे भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव, का आयोजन कहां किया गया?
(a) लखनऊ
(b) ग्रेटर नोयडा
(c) वाराणसी
(d) गोरखपुर
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 5-8 अक्टूबर, 2018 के मध्य इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में चौथे भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF), 2018 का आयोजन किया गया।




  • महोत्सव का मुख्य विषय (Theme) ‘‘विज्ञान और प्रौद्योगिकी-समाज प्रभावी, भागीदारी निर्माण’’ (Science and Technology-Bullding Partnerships, Impacting Society) होगा। उल्लेखनीय है कि पहले भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF), 2015 का आयोजन 4-8 दिसंबर, 2015 के मध्य भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, नई दिल्ली में किया गया।
  • 7-11 दिसंबर, 2016 के मध्य सीएसआईआर-राष्ट्रीय भौतिकी प्रयोगशाला (CSIR-NPL) में भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव, 2016 का दूसरा संस्करण आयोजित हुआ।
  • 13-16 अक्टूबर, 2017 के मध्य भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, चेन्नई और अन्ना विश्वविद्यालय, चेन्नई, तमिलनाडु में भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव, 2017 का तीसरा संस्करण आयोजित हुआ था।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=175771
https://scienceindiafest.org/