पराक्रम पर्व

प्रश्न-28-30 सितंबर, 2018 के मध्य ‘पराक्रम पर्व’ का मुख्य कार्यक्रम कहां आयोजित किया गया?
(a) नई दिल्ली
(b) कारगिल
(c) जोधपुर
(d) मुंबई
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 28-30 सितंबर, 2018 के मध्य देशभर में ‘पराक्रम पर्व’ मनाया गया।
  • उल्लेखनीय है कि यह पर्व जम्मू-कश्मीर में सीमा पर आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया गया।



  • ज्ञातव्य है कि भारतीय सेना ने 29 सितंबर, 2016 को ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ किया था।
  • ‘पराक्रम पर्व’ का मुख्य कार्यक्रम इंडिया गेट लॉन, राजपथ (नई दिल्ली) में आयोजित किया गया।
  • इंडिया गेट पर प्रदर्शनी में तोपों तथा अन्य हथियारों के साथ-साथ आतंकवादियों से छीने गए हथियार भी प्रदर्शित किए गए।
  • इसी तरह देश भर के 51 शहरों में 53 जगहों पर जवानों की बहादुरी और वीरता की झलक दिखाने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=183672
https://www.ndtv.com/india-news/parakram-parv-2018-updates-india-celebrates-2-years-of-indian-armys-surgical-strike-across-loc-1924288