चीन का गाओ फेन-11

Long March 4B lofts Gaofen-11

प्रश्न-निम्न कथनों पर विचार कीजिए :

  1. जापान ने हाल ही में गाओ फेन-11 उच्च रेजोल्युशन उपग्रह को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया है।
  2. गाओ फेन परियोजना की शुरुआत वर्ष 2010 में हुई थी।
  3. गाओ फेन-11 को लॉन्ग मार्च 4B राकेट से लॉन्च किया गया।

उपर्युक्त में कौन-सा/से कथन सही हैं :
(a) केवल 1
(b) केवल 1 तथा 2
(c) केवल 2 तथा 3
(d) 1, 2, 3
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 31 जुलाई, 2018 को चीन ने एक उच्च रेजोल्युशन वाला पृथ्वी अवलोकन उपग्रह गाओ फेन-11 (Gao fen-11) लॉन्ग किया है।
  • गाओ फेन-11 नामक इस उपग्रह को ताइयुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से लॉन्च मार्च 4B राकेट के माध्यम से लॉन्च किया गया।
  • चीन ने गाओ फेन परियोजना की शुरुआत वर्ष 2010 में की थी।
  • यह लॉन्ग मार्च राकेट शृंखला का 282वां मिशन था।
  • चीन द्वारा उपग्रह का उपयोग भूमि सर्वेक्षण, शहरी नियोजन, सड़क नेटवर्क डिजाइन, कृषि और आपदा राहत के लिए किया जा सकता है। इस उपग्रह के माध्यम से प्राप्त डेटा का उपयोग बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) के लिए भी किया जाएगा।

संबंधित लिंक…
https://space.skyrocket.de/doc_sdat/gf-11.htm
https://www.nasaspaceflight.com/2018/07/long-march-4b-lofts-gaofen-11/