चकमा और हजोंग शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता

Home Ministry clears granting citizenship to Chakma-Hajong refugees

प्रश्न-चकमा और हजोंग शरणार्थियों की सर्वाधिक संख्या किस राज्य में निवासरत है?
(a) मणिपुर
(b) असम
(c) अरुणाचल प्रदेश
(d) त्रिपुरा
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 13 सितंबर, 2017 को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में लगभग 1 लाख चकमा और हजोंग शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया।
  • इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू उपस्थित थे।
  • यह सभी शरणार्थी लगभग पांच दशक पूर्व तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान से भारत आए और देश के पूर्वोत्तर राज्यों में रह रहे हैं।
  • उच्चतम न्यायालय ने वर्ष 2015 में चकमा और हजोंग शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने का आदेश दिया था।
  • अधिकांशतः शरणार्थी अरुणाचल प्रदेश में निवासरत हैं।

संबंधित तथ्य
http://www.thehindu.com/news/national/home-ministry-clears-granting-citizenship-to-chakma-hajong-refugees/article19675921.ece
http://indiatoday.intoday.in/story/chakma-hajong-refugee-indian-citizenship/1/1047172.html
http://timesofindia.indiatimes.com/india/chakma-and-hajong-refugees-indias-new-citizens/articleshow/60733409.cms