ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट‚ 2023

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

  1. 17-19 अक्टूबर‚ 2023 के मध्य तीसरा ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट‚ 2023 अहमदाबाद में आयोजित हुआ।
  2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से इस सम्मेलन का उद्‌घाटन किया।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
    (a) केवल (1)
    (b) केवल (2)
    (c) (1) एवं (2) दोनों
    (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    संबंधित तथ्य –
  • इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने भारतीय समुद्री नीली अर्थव्यवस्था के लिए दीर्घकालिक मूल योजना (ब्लूप्रिंट) ‘अमृतकाल विजन‚ 2047’ का भी अनावरण किया।
  • इस मूल योजना में बंदरगाह सुविधाओं को बढ़ाने टिकाऊ प्रथाओं को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से रणनीतिक पहल की रूपरेखा तैयार की गई है।
  • इसके अलावा‚ प्रधानमंत्री ने गुजरात में दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण में टूना टेकरा ऑल वेदर डीप ड्राफ्ट टर्मिनल की आधारशिला रखी।
  • इस पर 4500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी।
  • इस अत्याधुनिक ग्रीनफील्ड टर्मिनल को पीपीपी मोड में विकसित किया जाएगा।
  • यह भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे वâे माध्यम से भारतीय व्यापार के लिए प्रवेश द्वारा के रूप में कार्य करेगा।
  • इस सम्मेलन के बारे में-
  • यह देश का सबसे बड़ा समुद्री कार्यक्रम है।
  • इसमें यूरोप‚ अफ्रीका‚ दक्षिण अमेरिका और एशिया (मध्य एशिया‚ मध्य-पूर्व और बिम्सटेक क्षेत्र सहित) के देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले विश्वभर के मंत्रियों ने भाग लिया।
  • इसमें समुद्री क्षेत्र के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा और विचार-विमर्श किया गया।
  • पहली बार यह शिखर वर्ष‚ 2016 में मुंबई में ही आयोजित किया गया था।
  • जबकि दूसरा सम्मेलन वर्चुअल तरीके से वर्ष 2021 में आयोजित किया गया था।

लेखक —विजय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1968331

https://maritimeindiasummit.com/