ग्लोनास-M

प्रश्न-ग्लोनास-M उपग्रह के संबंध में निम्न कथन देखें-
(1) यह नेविगेशन प्रणाली का एक उपग्रह है।
(2) यह तृतीय पीढ़ी का उन्नत उपग्रह है।
(3) इन उपग्रहों का विकास चीन द्वारा किया जा रहा है।
सही विकल्प का चुनाव करें।
(a)  केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c)  केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 17 जून, 2018 को रूस द्वारा ग्लोनास-M उपग्रह का प्रक्षेपण सोयुज 2.1b रॉकेट द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।
  • यह द्वितीय पीढ़ी का उपग्रह है, तृतीय पीढ़ी का उपग्रह ग्लोनास-K है।
  • यह रूस के ग्लोनास रेडियो नेविगेशन प्रणाली का एक उपग्रह है। इस प्रणाली में कुल 27 उपग्रह है।
  • इस प्रणाली के द्वारा वस्तु की स्थित और गति का निर्धारण साथ ही खनिजी, हाइड्रोकार्बन जैसे संसाधनों, वन, जल आदि का पता लगाया जाता है।
  • सार्वजनिक रूप से अर्थात् आम लोगों द्वारा 100 मीटर के परास में वस्तु (Object) को निर्धारित किया जा सकता है और सैन्य गतिविधियों के लिए इसका परास 10-20 मीटर है।
  • ग्लोनास नेविगेशन उपग्रह प्रणाली का विकास रूस ने 1976 में प्रारंभ किया था लेकिन 1990-91 में रूस के विघटन ने इस प्रोजेक्ट को प्रभावित किया और पुनः 2000 में राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के नेतृत्व में इस प्रोजेक्ट पर कार्य प्रारंभ हुआ।
  • ग्लोनास की तरह अमेरिका का GS, यूरोप का गैलीलियो (Galileo) और चीन का बिडो (Beidou) है।
  • भारत ने क्षेत्रीय नेविगेशन प्रणाली JRNSS का विकास किया है।

संबंधित लिंक…
http://www.xinhuanet.com/english/2018-06/17/c_137260885.htm
http://www.xinhuanet.com/english/2018-06/17/c_137260250.htm