ग्रामीण खेल महोत्सव-2017

Gramin Khel Mahotsav 2017

प्रश्न-ग्रामीण खेल महोत्सव, 2017 के दौरान अंतर-प्रखंड स्पर्धाएं कहां आयोजित की जाएंगी?
(a) मुंबई
(b) नई दिल्ली
(c) कोलकाता
(d) नागपुर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 25-31 मार्च, 2017 तक नई दिल्ली में ग्रामीण खेल महोत्सव, 2017 का आयोजन किया जाएगा।
  • इसका आयोजन युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा दिल्ली सरकार के सहयोग से किया जाएगा।
  • इसमें दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आमंत्रित करके विभिन्न प्रकार के खेलों वाली इस चैंपियनशिप में भाग लेने हेतु प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा।
  • इसका उद्देश्य दिल्ली में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है।
  • इस महोत्सव से बड़ी संख्या में ग्रामीण युवाओं को लोकप्रिय खेलों में भागीदारी का अवसर प्राप्त होगा।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=59688
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=158637

One thought on “ग्रामीण खेल महोत्सव-2017”

Comments are closed.