गोगाबिल झील : बिहार का पहला कम्युनिटी रिजर्व

Gogabeel is Bihar's first community reserve
प्रश्न-गोगाबिल झील के सदर्भ में सत्य कथन है/हैं-
(I) हाल ही में गोगाबिल झील को बिहार के प्रथम कम्युनिटी रिजर्व का दर्जा प्राप्त हुआ है।
(II) यह एक प्रकार की गोखुर झील है।
(III) बिहार के कटिहार जिले में स्थित गोगाबिल एक स्थायी जल निकाय है, जो पूर्णतः कभी नहीं सूखता है।
(IV) इसका निर्माण उत्तर में महानंदा नदी तथा कांखर नदी तथा दक्षिण और पूर्व में गंगा नदी द्वारा हुआ है?
(a) केवल I
(b) केवल III
(c) केवल IV
(d) उपरोक्त सभी
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • 2 अगस्त, 2019 को बिहार सरकार द्वारा कटिहार जिले में स्थित गोगाबिल झील को बिहार का प्रथम कम्युनिटी रिजर्व के रूप में अधिसूचित किया गया है।
  • यह एक प्रकार की गोखुर झील है, जो एक स्थायी जल निकाय है। यह पूर्ण रूप से कभी नहीं सूखती है।
  • इसका निर्माण उत्तर में महानंदा नदी तथा कांखर नदी तथा दक्षिण और पूर्व में गंगा नदी द्वारा हुआ है।
  • झील के 57 हेक्टेयर क्षेत्र को कम्युनिटी रिजर्व और 30 हेक्टेयर क्षेत्र को कंर्जेवेशन रिजर्व के तौर पर अधिसूचित किया गया है।
  • गोगाबिल बिहार के सबसे बड़ी आर्द्रभूमि स्थल में से एक है, जिसे वर्ष 1990 में क्लोज्ड एरिया (Close Area बंद क्षेत्र) के रूप में संरक्षित किया गया था।
  • गौरतलब है कि वर्ष 2002 में क्लोज्ड एरिया की अवधारणा समाप्त होने के पश्चात यह क्षेत्र संरक्षित क्षेत्र की श्रेणी से बाहर हो गया था।
  • ज्ञातव्य है कि वर्ष 2004 में बाघर झील और बल्दिया चौर के साथ-साथ गोगाबिल को इंपाटेंट बर्ड एरिया ऑफ इंडिया (आईबी) का दर्जा प्रदान किया गया था।
  • विदित है कि गोगाबिल झील में रामसर साइट ऑफ इंडिया के रूप में सूचीबद्ध होने की समस्त विशेषताएं उपलब्ध हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.downtoearth.org.in/news/wildlife-biodiversity/gogabeel-is-bihar-s-first-community-reserve-66089