गांधी शांति पुरस्कार, 2015 से 2018

Hop in for a free ride with

प्रश्न-16 जनवरी, 2019 को केंद्र सरकार ने वर्ष 2015 से 2018 तक के गांधी शांति पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की। वर्ष 2018 का यह पुरस्कार किसे प्रदान किया जाएगा?
(a) इसरो
(b) डीआरडीओ
(c) विवेकानंद केंद्र, कन्याकुमारी
(d) योहेई ससाकावा
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 16 जनवरी, 2019 को केंद्र सरकार ने वर्ष 2015 से 2018 तक के गांधी शांति पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की।
  • उल्लेखनीय है कि इस पुरस्कार से अंतिम बार वर्ष 2014 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को सम्मानित किया गया था।
  • वर्ष 2015 का यह पुरस्कार ग्रामीण विकास शिक्षा, प्राकृतिक संसाधनों के विकास में योगदान देने हेतु विवेकानंद केंद्र, कन्याकुमारी को प्रदान किया जाएगा।
  • वर्ष 2016 का यह पुरस्कार संपूर्ण भारत के लाखों बच्चों को मध्यान्ह भोजन (Mid-day meal) उपलब्ध कराने के लिए अक्षयपात्र फाउंडेशन को तथा भारत में स्वच्छता की स्थिति में सुधार और मैनुअल मैला ढोने वालों से मुक्ति के लिए सुलभ इंटरनेशनल को संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा।
  • वर्ष 2017 का यह पुरस्कार भारत के दूरदराज के क्षेत्रों में ग्रामीण और जनजातीय बच्चों को शिक्षा प्रदान करने, ग्रामीण सशक्तिकरण, लिंग और सामाजिक समानता में योगदान हेतु एकल अभियान ट्रस्ट (Ekal Abhiyan Trust) को प्रदान किया जाएगा।
  • वर्ष 2018 का यह पुरस्कार भारत और विश्वभर में कुष्ठ उन्मूलन में योगदान के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (W.H.O.) के सद्भावना दूत योहेई ससाकावा (Yohei Sasakawa) को प्रदान किया गया है।
  • इस वार्षिक पुरस्कार की शुरूआत वर्ष 1995 में महात्मा गांधी की 125वीं जयंती के अवसर पर हुई थी।
  • यह पुरस्कार अहिंसा और अन्य गांधीवादी तरीकों से सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक परिवर्तन में योगदान के लिए लोगों एवं संस्थानों को प्रदान किया जाता है।
  • इस पुरस्कार के तहत 1 करोड़ रुपये, एक प्रशस्ति पत्र, एक बैज और हस्तशिल्प की एक वस्तु दी जाती है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=187551
https://timesofindia.indiatimes.com/india/govt-names-winners-of-gandhi-peace-prize/articleshow/67565491.cms
https://www.indiatoday.in/education-today/gk-current-affairs/story/gandhi-peace-prize-winners-2015-2018-1433610-2019-01-18
https://www.prnewswire.com/news-releases/jackson-browne-to-receive-2018-gandhi-peace-award-300707435.html