गंगा और यमुना नदी को जीवित मानव का दर्जा

Uttarakhand HC declares Ganga, Yamuna living entities

प्रश्न-हाल ही में किस उच्च न्यायालय ने गंगा और यमुना नदी को जीवित मानव का दर्जा देने का आदेश दिया?
(a) इलाहाबाद उच्च न्यायालय
(b) दिल्ली उच्च न्यायालय
(c) उत्तराखंड उच्च न्यायालय
(d) पटना उच्च न्यायालय
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 20 मार्च, 2017 को उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने एक ऐतिहासिक निर्णय में गंगा और यमुना नदी को जीवित मानव का दर्जा देने का आदेश दिया।
  • मो. सलीम द्वारा दायर की गई एक जनहित याचिका पर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजीव शर्मा और न्यायमूर्ति आलोक सिंह की एक खंडपीठ ने यह आदेश दिया।
  • न्यायालय ने इस संबंध में न्यूजीलैंड की वांगनुई नदी का भी उदाहरण दिया जिसे हाल ही में इस तरह का दर्जा दिया गया है।
  • इस निर्णय के बाद गंगा एवं यमुना नदियों को विधिक व्यक्ति का दर्जा मिल गया।
  • इससे इन नदियों के खिलाफ तथा इनकी ओर से मुकदमे सिविल कोर्ट एवं अन्य अदालतों में दाखिल किए जा सकते हैं।
  • इसके अलावा उच्च न्यायालय ने आठ सप्ताह में गंगा प्रबंधन बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया है।
  • न्यायालय ने राज्य के मुख्य सचिव, महाधिवक्ता और महानिदेशक नमामि गंगा मिशन को किसी भी वाद में स्वतंत्र रूप से न्यायालय में लाने के लिए अधिकृत किया है।

संबंधित लिंक
http://www.livelaw.in/first-india-uttarakhand-hc-declares-ganga-yamuna-rivers-living-legal-entities/
http://indianexpress.com/article/india/uttarakhand-hc-declares-ganga-yamuna-living-entities-4579743/
http://www.jansatta.com/national/uttarakhand-hc-recognised-river-ganga-first-living-entity-india/280253/
http://navbharattimes.indiatimes.com/india/uttarakhand-high-court-recognises-river-ganga-as-first-living-entity-of-india/articleshow/57736018.cms