खेलो इंडिया

Khelo India

प्रश्न-15 जनवरी, 2017 को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता खेलो इंडिया का शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में कौन-कौन से खेल शामिल हैं?
(a) हॉकी, कुश्ती, तैराकी
(b) फुटबॉल, कुश्ती, साईक्लिंग
(c) कुश्ती, तैराकी, साईक्लिंग
(d) वालीबॉल, तैराकी, कुश्ती
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 15 जनवरी, 2017 को युवा मामलों एवं खेल मंत्रालय में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विजय गोयल ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता खेलो इंडिया (15-21 जनवरी, 2017) का शुभारंभ किया।
  • इस प्रतियोगिता का आयोजन नई दिल्ली में भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने किया है।
  • यह तीन क्षेत्रों तैराकी, साईक्लिंग और कुश्ती में होगी।
  • इस अवसर पर ही खेल मंत्रालय ने तैराकी की विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं को पदक प्रदान किया।
  • इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 25 से ज्यादा राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों से लगभग 1000 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
  • खेलो इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन न सिर्फ जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने हेतु अपितु देश में खेलों के बुनियादी ढांचे के निर्माण में सहायता करने हेतु भी किया गया है।
  • राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता खेलो इंडिया का जनवरी और फरवरी 2017 में विभिन्न वर्गों में आयोजन होगा।
  • इस प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में खेलों का आयोजन नेल्लोर, गुवाहाटी, गांधीनगर, चेन्नई, हैदराबाद और जयपुर में किया जाएगा।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=157345