खेलो इंडिया यूथ गेम्स का तीसरा संस्करण

Khelo India Youth Games 2020

प्रश्न-10-22 जनवरी, 2020 के मध्य ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ का तीसरा संस्करण संपन्न हुआ। इस संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) खेलो इंडिया यूथ गेम्स का तीसरा संस्करण गुवाहाटी, असम में आयोजित हुआ।
(b) इसमें पहली बार लॉन बॉल और साइक्लिंग की स्पर्धाएं शामिल की गईं थी।
(c) पदक तालिका में महाराष्ट्र 256 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा।
(d) पदक तालिका में उत्तर प्रदेश 87 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा।
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 10-22 जनवरी, 2019 के मध्य ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ का तीसरा संस्करण गुवाहाटी, असम में आयोजित हुआ।
  • ये खेल गुवाहाटी में 8 जगहों पर आयोजित हुए।
  • इन खेलों में 6800 एथलीटों ने 20 खेल स्पर्धाओं में भाग लिया।
  • इसका आयोजन भारत सरकार के खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय द्वारा असम सरकार के सहयोग से किया गया।
  • इस तीसरे संस्करण की शुरुआत इंदिरा गांधी स्टेडियम गुवाहाटी से हुई, जिसका उद्घाटन असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने किया।
  • इसमें इस बार दो नई स्पर्धाएं ‘लॉन बॉल’ और ‘साइक्लिंग’ भी शािमल थी।
  • खेलों इंडिया यूथ गेम्स में पदक तालिका में शीर्ष 5 राज्रा
  • ज्य-स्वर्ण पदक- रजत पदक-कांस्य पदक-कुल पदक

1. महाराष्ट्र-78 – 77 – 101-256

2. हरियाणा-68-60-72-200

3. दिल्ली-39-36-47-122

4. कर्नाटक-32-26-22-80

5. उत्तर प्रदेश-29-28-30-87

  • तीसरे संस्करण में श्री हरि नटराज ने तैराकी की विभिन्न स्पर्धाओं में 5 स्वर्ण सहित तीन रजत पदक जीते।
  • असम की शिवांगी शर्मा ने तैराकी में 5 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीते।
  • इन खेलों का उद्देश्य आने वाले भविष्य के लिए खेल प्रतिभाओं को तलाशना और तराशना है।
  • खेलो इंडिया के विजेता खिलाड़ियों को वित्तीय और ढांचागत सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं, जिससे उन्हें भविष्य में होने वाले टूर्नामेंट के लिए तैयार किया जा सके।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://youthgames.kheloindia.gov.in/

https://sportstar.thehindu.com/other-sports/khelo-india-youth-games-2020-final-day-report-maharashtra-haryana/article30626853.ece